Sunday 26th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:चामी आषाढी मेले की तैयारी को लेकर बैठक। 24 अगस्त को होगा शुभारंभ 28 अगस्त को विशाल मेला।

लोहाघाट:प्राधिकरण में शामिल किए जाने का पाटन पाटनी में महिलाओं ने किया पुरजोर विरोध

देवीधुरा:सहायक बन कर्मचारी महासंघ की वन दरोगा पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग।

जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत में कक्षा 6 प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, 31 जुलाई अंतिम तिथि।

चंपावत:जन-जन की सरकार’ व ‘जनता मिलन’ में उठी आवाज़ पर सीमांत गांव के जरूरतमंद परिवारों तक पहुँची राहत

सूचना

: लोहाघाट:सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर बाराकोट की महिला के साथ हुई साइबर ठगी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकद्दमा किया दर्ज

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 28, 2023
सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर महिला के साथ हुई साइबर ठगी साइबर ठगों के द्वारा अब सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाया जा रहा है शुक्रवार को लोहाघाट थाने के एसओ मनीष खत्री ने बताया साइबर ठगों ने बाराकोट क्षेत्र की एक गर्भवती महिला को बाल विकास विभाग का कर्मचारी बताते हुए योजना के पैसे उनके खाते में डालने की बात कहते हुए महिला से उसकी बैंक खाते की डिटेल पूछ कर महिला के खाते से 20 हज़ार रुपए की धनराशि उड़ा ली एसओ खत्री ने बताया महिला के पति की तहरीर पर शुक्रवार को अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की जांच एसआई हरीश प्रसाद के द्वारा करी जा रही है वहीं एसओ खत्री ने लोगों से सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर कॉल करने वाले साइबर ठगों के झांसे में न आने की अपील करी है उन्होंने कहा किसी भी विभाग की सरकारी योजना का लाभ सीधे जनता के खाते में आता है विभाग के द्वारा किसी भी प्रकार की बैंक डिटेल नहीं मांगी जाती है उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील करी

जरूरी खबरें