रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:अवैध शराब की तस्करी करते हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार 54 टेट्रा पैक शराब बरामद
Laxman Singh Bisht
अवैध शराब की तस्करी करते हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार 54 टेट्रा पैक शराब बरामद
एसपी चंपावत रेखा यादव के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों एवं अवैध शराब की तस्करी व बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत में थाना लोहाघाट पुलिस को बड़ी सफलता मिली। सितंबर 20 को सीओ चम्पावत के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष लोहाघाट ओम प्रकाश के नेतृत्व में लोहाघाट पुलिस टीम बाराकोट ब्लॉक के ग्राम बौतड़ी घाट के पास सूचना संकलन व हिस्ट्रीशीटर की निगरानी हेतु पहुंची तो जिले का हिस्ट्रीशीटर पुष्कर सिंह रावल शराब की तस्करी करते हुए पाया गया जिसके कब्जे से पुलिस ने 54 टेट्रा पैक देशी मसालेदार शराब बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्त पुष्कर सिंह रावल उर्फ कलुआ पुत्र गुमान सिंह रावल, निवासी ग्राम बौतड़ी घाट, थाना लोहाघाट, जनपद चम्पावत का कुख्यात हिस्ट्रीसीटर है इसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं।अभियुक्त के विरुद्ध थाना लोहाघाट में धारा 60(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
1. एफआईआर संख्या 29/2004, धारा 60 आबकारी अधिनियम।2.एफआईआर संख्या 38/2012, धारा 60 आबकारी अधिनियम।
3. एफआईआर संख्या 22/2016, धारा 60 आबकारी अधिनियम।
4. एफआईआर संख्या 65/2017, धारा 60 आबकारी अधिनियम।
5. एफआईआर संख्या 28/2018, धारा 60 आबकारी अधिनियम।
6. एफआईआर संख्या 50/2020, धारा 60 आबकारी अधिनियम।
7. एफआईआर संख्या 36/2021, धारा 60 आबकारी अधिनियम।
8. एफआईआर संख्या 53/2022, धारा 60(1)(ख) आबकारी अधिनियम।
9. एफआईआर संख्या 12/2024, धारा 8/20/60 एनडीपीएस अधिनियम।
पुलिस टीम मे उ0नि0 विपुल जोशी, थाना लोहाघाट,हे0का0 प्रकाश कठायत, थाना लोहाघाट।
,हे0का0 अमर सिंह शामिल रही
विज्ञापन
चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 195 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश
लोहाघाट:स्वरोजगार से सम्मान तक आत्मनिर्भर शक्ति कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं को किया गया सम्मानित।क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
बाराकोट: पम्दा के युवा उप प्रधान मनमोहन टम्टा का निधन
लोहाघाट:पितृ पक्ष 2026 - श्राद्ध तिथियों की घोषणा 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक होगा पितृपक्ष
लोहाघाट:चरमराये जियो के नेटवर्क डुंगराबोरा के ग्रामीण परेशान कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं प्रशासन से सीमांत क्षेत्र वासियों की समाधान की मांग।
लोहाघाट:कांस्टेबल हेम महरा ने फिर से संभाली लोहाघाट की यातायात व्यवस्था की कमान। एक बार फिर महिला का खोया हुआ पर्स व मोबाइल किया वापस।
चम्पावत में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर से 587 मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारियो की पीड़ा मुख्यमंत्री के नाम राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र देव ( ताऊ )का खुला पत्र अब तारीख नहीं, न्याय चाहिए!
लोहाघाट:झूमाधुरी धाम में चला स्वच्छता अभियान, आइटीबीपी और ग्रामीणों ने मिलकर साफ किए मंदिर परिसर व रास्ते