रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट :बड़ौली सुद्रका में जंगल के बीच रातों-रात काट दी गई सड़क पेड़ों को बड़ा नुकसान
Laxman Singh Bisht
लोहाघाट :बड़ौली सुद्रका में जंगल के बीच रातों-रात काट दी गई सड़क पेड़ों को बड़ा नुकसान

डीएम के निर्देश पर वन विभाग व राजस्व विभाग की टीम ने की मामले की जांच।

मामले को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश कार्यवाही की मांग।

चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक के बड़ौली (सुद्रका) गांव मे अज्ञात लोगों के द्वारा रातों-रात जेसीबी की मदद से जंगल के बीचो-बीच से सरकारी भूमि पर सड़क काट दी गई है। जंगल के बीचो-बीच से सड़क काटने की सूचना मिलने पर क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने बताया सड़क काटे जाने से बांज बुराश के पेड़ों को बड़ा नुकसान पहुंचा है। रातों-रात सड़क काटने की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो वहां उन्हें जंगल के बीचो-बीच सड़क कटी हुई पाई गई। ग्रामीणों ने कहा जंगल के बीचो-बीच सरकारी भूमि में अवैध रूप से काटी गई सड़क से क्षेत्र के ग्रामीणों में गहरी नाराजगी है। ग्रामीणों ने बताया क्षेत्र वासियों के द्वारा जंगल बचाने का कार्य किया जा रहा है इन जंगलों से गांव को पेयजल की उपलब्ध होता है। और उनकी वन पंचायत की भूमिका इस प्रकार से बर्बाद किया जा रहा है।ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपी व्यक्ति का पता लगाकर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया बिना किसी की अनुमति से इस प्रकार से सड़क काटकर बनसंपदा को काफी नुकसान पहुंचाया गया है।

ग्रामीणों का कहना है बाहरी व्यक्तियो के द्वारा यहां जमीन खरीदी जा रही है। फिलहाल मामला काफी गंभीर है और क्षेत्र में गहरी नाराजगी। ग्रामीणों ने बताया उनके द्वारा इस बात की सूचना राजस्व उप निरीक्षक व संबंधित विभागों को दे दी गई है। अब देखना है मामले में प्रशासन क्या कार्यवाही करता है। वही मामले का जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए राजस्व व वन विभाग को घटनास्थल का मौका मुवायना कर घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर आज वन विभाग व राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच की। इस दौरान बड़ी तादाद में ग्रामीण भी मौजूद रहे । रेंजर लोहाघाट रमेश चंद्र जोशी ने बताया मामले की गहनता से जांच की गई है उन्होंने बताया कुल 25 बांज के पेड़ काटे जाने का मामला प्रकाश में आया है जिस पर विभाग के द्वारा कार्रवाई की जा रही है तथा आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। मामले में राजस्व निरीक्षक कमल उपाध्याय ने बताया मामले में 185 मी पक्की भूमि तथा 90 मीटर राजस्व की भूमि में सड़क काटी गई है। मामले की जांच की जा रही है उन्होंने कहा आरोपियों का पता लगाकर उनके खिलाफ विभाग के द्वारा कार्रवाई की जाएगी तथा जुर्माने हेतु खान विभाग को पत्र लिखा जाएगा। तो वही मामले को लेकर ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताते हुए प्रशासन से सड़क को बंद करने तथा कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों ने कहा वह अपने जंगलों को इस तरह बर्बाद नहीं होने देंगे कहां पूर्व में भी कई पेड़ क्षेत्र से काटे जा चुके हैं। जांच टीम मे राजस्व निरीक्षक कमल उपाध्याय, राजस्व उप निरीक्षक अंजलि, रेंजर लोहाघाट रमेश चंद्र जोशी, बन बीटअधिकारी हिमांशु ढेक सहित राजेंद्र जोशी, राहुल जोशी, सूरज जोशी ,रोहित जोशी, हिमांशु जोशी ,पीयूष जोशी ,पंकज जोशी , दीपांशु जोशी , संजय जोशी सरपंच ,भुवन जोशी, मनोज जोशी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
चंपावत:जिलाधिकारी ने पशुपालकों के साथ की सकारात्मक वार्ता।भुगतान में देरी के कारणों की होगी जांच रोस्टर बनाकर नियमित होगा डेयरी का निरीक्षण
बाराकोट: रेगडु में दुर्गा अष्टमी के व्रत पर महिलाओं द्वारा निकाली गई कलश यात्रा ।
बाराकोट:जीआईसी बापरू में खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का हुआ समापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन