Friday 13th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:स्वाला डेंजर जोन पर डीएम गंभीर चौड़ीकरण कार्य का किया स्थलीय निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया जोर

चंपावत:1971 बांग्लादेश की लड़ाई के अमर शहीद हरी सिंह की वीरांगना को भारत व बांग्लादेश सरकार ने किया सम्मानित

लोहाघाट:रसोई गैस को लेकर प्रशासन अलर्ट व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में छापेमारी।

चंपावत:घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन की सख्ती, छापेमारी में 10 सिलेंडर ज़ब्त

टनकपुर:शारदा नदी मे डूब रही महिला के लिए चम्पात पुलिस बनी रक्षक

: लोहाघाट:5 वर्ष की मासूम से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने 8 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार आरोपी की पत्नी के खिलाफ भी मारपीट का मुकदमा दर्ज

Laxman Singh Bisht

Mon, Jul 22, 2024
5 वर्ष की मासूम से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने 8 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार आरोपी की पत्नी के खिलाफ भी मारपीट का मुकदमा दर्ज चंपावत जिले के लोहाघाट के एक गांव मे रिश्ते के दादा ने अपनी 5 वर्षीय मासूम पोती के साथ दुष्कर्म किया है मासूम के द्वारा अपनी मां को जब अपने चचेरे दादा की इन काली करतूत के बारे मे बताया तो मां के पैर तले जमीन खिसक गई रविवार को मासूम की मां लोहाघाट थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी तथा आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की मामले की गंभीरता को देखते हुए लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया सोमवार को लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार ने बताया बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चचेरे दादा सुंदर सिंह के खिलाफ 65 बी (बी एन एस) व 5/6 पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया आरोपी को सोमवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा एसएचओ ने बताया मामले की जांच पंचेश्वर कोतवाली की एसआई पिंकी धामी के द्वारा की जा रही है एसएचओ ने बताया आरोपी के द्वारा इस घटना को जून व जुलाई के बीच अंजाम दिया गया था उन्होनें बताया भारतीय न्याय संहिता के तहत यह लोहाघाट थाने में पहला मुकदमा दर्ज हुआ है एसएचओ ने बताया आरोपी की पत्नी के खिलाफ भी मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है उन्होंने बताया जब मासूम की मा ने आरोपी की पत्नी को इस घटना के बारे में जानकारी दी तो आरोपी की पत्नी के द्वारा मासूम की मां के साथ मारपीट की गई जिस पर पुलिस ने आरोपी की पत्नी के खिलाफ भी मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है

जरूरी खबरें