Sunday 26th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:चामी आषाढी मेले की तैयारी को लेकर बैठक। 24 अगस्त को होगा शुभारंभ 28 अगस्त को विशाल मेला।

लोहाघाट:प्राधिकरण में शामिल किए जाने का पाटन पाटनी में महिलाओं ने किया पुरजोर विरोध

देवीधुरा:सहायक बन कर्मचारी महासंघ की वन दरोगा पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग।

जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत में कक्षा 6 प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, 31 जुलाई अंतिम तिथि।

चंपावत:जन-जन की सरकार’ व ‘जनता मिलन’ में उठी आवाज़ पर सीमांत गांव के जरूरतमंद परिवारों तक पहुँची राहत

सूचना

: लोहाघाट : साइबर ठग के झांसे में आकर महिला ने गवाए 1लाख 80हजार रुपए पुलिस ने मामला किया दर्ज

Laxman Singh Bisht

Wed, Oct 4, 2023
  लोहाघाट क्षेत्र की रहने वाली एक महिला को अज्ञात साइबर ठग ने 10 लाख रुपए का लालच देकर 1लाख 80हजार रुपए की ठगी कर ली है महिला को ठगी का एहसास होने पर महिला ने लोहाघाट थाने में अज्ञात ठग के खिलाफ तहरीर देकर उनकी रकम वापस दिलाने की मांग करी है बुधवार को लोहाघाट थाने के एसओ मनीष खत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि अज्ञात ठग के द्वारा लोहाघाट क्षेत्र की रहने वाली एक महिला को उसके खाते में 10 लाख रुपए आने की बात फोन पर बताई तथा रकम लेने के लिए टैक्स के तौर पर कुछ रकम जमा करने की बात कही एसओ खत्री ने बताया महिला ठग के झांसे में आ गई और महिला के द्वारा थोड़ा-थोड़ा करके साइबर ठग के द्वारा बताए गए नंबर पर 1लाख 80 हजार रुपए की रकम डाल दी एसओ ने बताया महिला की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा साइबर सेल को भी सूचना दे दी गई है वहीं एसओ खत्री ने क्षेत्र के लोगों से किसी भी प्रकार के लालच में न आने की अपील करी है मामले की जांच एस आई सुष्मिता राणा कर रही है

जरूरी खबरें