चंपावत: ब्रज नगर सुखीडाग में एनएच की नालियां लोगों के लिए बनी मुसीबत लोगों के घरों दुकानों में घुसा बरसात का पानी
Laxman Singh Bisht
Jul 08, 2023 01:27 am
0 views
08 Jul 2023
बृजनगर सुखीढांग बाजार में एन एच द्वारा बरसाती पानी के निकास के बनी नालियों के ऊपर स्लेप डालकर पूरी तरह ढक देने से ऊपरी पहाड़ी का पानी सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग से होता हुआ ग्रामीणों के घरों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में घुस रहा है। ग्रामीणों ने कहा घटिया गुणवत्ता के कारण पानी के निकास को बनी नालियां जगह जगह लीक होने से बरसाती पानी लोगों के घरों की दीवारों से निकल रहा है जिससे मकानों के गिरने का खतरा बढ गया है। घरों की दीवारों का प्लास्टर और फर्श टूट कर क्षतिग्रस्त हो गया है।तीन वर्षों से ग्रामीण पानी की निकासी एवं लिकेज नाली को ठीक करने की मांग एनएच से कर रहे हैं मगर एन एच के अधिकारी कोई सुध नहीं ले रहे है। जिससे ग्रामीणों में एनएच के खिलाफ काफी आक्रोश ब्याप्त है।
वही इस समस्या को लेकर बुधवार को भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व महामंत्री शंकर दत्त जोशी ने क्षेत्रीय विधायक एवं मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय टनकपुर जाकर ग्रामीणों का हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार को सौंपा था।ज्ञापन में पार्वती देवी, शंकर जोशी,राधा बल्लभ , किशोर चद्र, हीरा बल्लभ, ईश्वर दत्त जोशी, सुनील दत्त, कैलाश चंद्र जोशी, गोविन्द जोशी आदि के हस्ताक्षर हैं। जोशी ने कहा तीन दिन बीत जाने पर भी कोई कार्यवाही नहीं होने से ग्रामीणो आक्रोशित हैं। ग्रामीणोंं ने शीघ्र कार्यवाही न होने पर धरना प्रदर्शन कर आन्दोलन की चेतावनी दी है। साथ ही चेतावनी दी है अगर बरसात के पानी से किसी भी ग्रामीण के भवन या दुकान को नुकसान पहुंचता है उसकी पूरी जिम्मेदारी एनएच के अधिकारियों की होगी
विज्ञापन
लोहाघाट:अवैध शराब तस्करी पर लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही 96 पाउच माल्टा शराब के साथ एक गिरफ्तार
बाराकोट:जब किसी ने नहीं ली सुध तो युवा खुद फील्ड सुधारने में जुटे। बाराकोट का जाटाधूरा खेल मैदान बदहाल।
लोहाघाट:मनरेगा में पौध खरीफ फरोख्त के नाम पर गड़बड़ी के आरोप डीएम ने दिए जांच के आदेश।
चंपावत:राजकीय इण्टर कालेज भिंगराड़ा में प्रधानाचार्य सहित दस पद रिक्त।
लोहाघाट:हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ ‘हनुमान अंश’ फिल्म का शुभारंभ, भक्ति से सेवा और संस्कार का संदेश देने का प्रयास
लोहाघाट:हिंदी दिवस के अवसर पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन
लोहाघाट:जीआईसी खेतीखान में पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ
चम्पावत : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चंपावत कांग्रेस मुक्त बयान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पलटवार
चंपावत:01 अक्टूबर से लागू होगी राशन कार्डों की स्वतः निष्क्रियकरण प्रणाली
84.45 करोड़ रुपये की लागत से लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, सरयू पंपिंग पेयजल योजना के कार्यों में तेजी