Sunday 26th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:चामी आषाढी मेले की तैयारी को लेकर बैठक। 24 अगस्त को होगा शुभारंभ 28 अगस्त को विशाल मेला।

लोहाघाट:प्राधिकरण में शामिल किए जाने का पाटन पाटनी में महिलाओं ने किया पुरजोर विरोध

देवीधुरा:सहायक बन कर्मचारी महासंघ की वन दरोगा पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग।

जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत में कक्षा 6 प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, 31 जुलाई अंतिम तिथि।

चंपावत:जन-जन की सरकार’ व ‘जनता मिलन’ में उठी आवाज़ पर सीमांत गांव के जरूरतमंद परिवारों तक पहुँची राहत

सूचना

: मनाली:बैग में लड़की की लाश लिए फरार हो रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Fri, May 17, 2024
बैग में लड़की की लाश लिए फरार हो रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार मनाली पुलिस ने युवती की हत्या कर उसके सव को बैग में डालकर बैग सहित फरार हो रहे युवक को गिरफ्तार किया है हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में युवती की हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है मनाली पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है मनाली पुलिस के अनुसार युवक और युवती 13 मई को मनाली आए थे तथा गैंपा रोड में एक होटल में रुके थे आधार कार्ड के अनुसार युवती का नाम शीतल है और वह मध्य प्रदेश की रहने वाली है वहीं युवक का नाम विनोद है जो हरियाणा का निवासी है पुलिस के अनुसार कल रात आरोपी विनोद अकेला होटल से जाने लगा और उसने बस स्टेशन जाने के लिए टैक्सी मंगवाई इस दौरान जब युवक टैक्सी में एक बड़े बैग को रख रहा था तो होटल स्टाफ को उस पर शक हुआ और उन्होंने मनाली पुलिस को सूचना दी इस दौरान युवक को होटल स्टाफ पर शक हो गया तो वह मौके से फरार हो गया मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बैग की तलाशी ली तो उसमें से युवती की लाश बरामद हुई पुलिस टीम ने नाकेबंदी कर देर रात युवक को गिरफ्तार कर लिया है तथा युवती के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है तथा युवक से पूछताछ की जा रही है कि उसने युवती की हत्या क्यों की और उन दोनों के बीच क्या रिश्ता था वही इस घटना से मनाली में सनसनी फैल गई है

जरूरी खबरें