काशीपुर में हुए दोहरे हत्याकांड के तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Laxman Singh Bisht
Mar 03, 2024 10:16 pm
24 views
03 Mar 2024
काशीपुर में हुए दोहरे हत्याकांड के तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
काशीपुर में दो पक्षों में कहासुनी के बाद हुए विवाद में चाकू से हमला कर दो युवकों को मौत के घाट उतारने के तीन आरोपियों को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। कुमाऊं कालौनी निवासी चमन सैनी पुत्र पुत्र महेश सैनी ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि बीती 29 फरवरी की रात्रि करीब 9 बजे वह अपने साथी सुमित के साथ चैती मोड़ स्थित नर्सरी से अपने घर की ओर जा रहा था। जब वह चैती तिराहे पर पहुंचे तो गर्व मेहरा उससे गाली-गलौच कर मारपीट करने लगा। विरोध करने पर गर्व मेहरा अपनी बाइक लेकर वहां से चला गया जबकि वह वहीं रुककर आकाश का इंतजार करने लगा। कुछ देर बाद गर्व मेहरा अपने साथी कार्तिक शर्मा व दीपक कुमार उर्फ हुड्डा व एक अन्य व्यक्ति के साथ आया और साथ मारपीट करने लगा। इस बीच मेरा भाई आकाश अपने दोस्त अजय के साथ मौके पर पहुंचा और बीचबचाव का प्रयास किया तो उक्त लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर आकाश व अजय को घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल आकाश व अजय सरकारी अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया औ अजय को गंभीर रूप से घायल होने के कारण हायर सैंटर रैफर कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 307, 323, 504, 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया था। अभी पुलिस आरेापियों की तलाश कर ही रही थी कि इलाज के दौरान बीती एक मार्च की शाम अजय ने भी दम तोड़ दिया।
वही घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी डा. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम ने काशीपुर समेत बागपत, मुरादाबाद व बिजनौर आदि क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर दबिश दीं। वहीं पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बीती शाम जैतपुर मोड़ के पास से बाइक सवार ढकिया नंबर-एक कुंडेश्वरी निवासी विवेक कुमार पुत्र सतेन्द्र कुमार व श्यामपुरम कॉलोनी निवासी गर्व मेहरा पुत्र स्व. हरि मेहरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी गर्व मेहरा के कब्जे से एक नाजायज चाकू भी बरामद किया, जिसके आधार पर अभियोग में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गयी। उधर, पुलिस ने आज मुखबिर की सूचना पर पच्चावाला बंगाली कालोनी भीमनगर निवासी दीपक कुमार उर्फ हुड्डा पुत्र रामअवतार सिंह को परमानंदपुर रोड से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर कब्जे से घटना के दिन पहनी खून से सनी कमीज व घटना में प्रयुक्त चाकू उसके घर के स्टोर से बरामद कर लिया। एसपी अभय सिंह ने बताया कि ढकिया नंबर-एक कुण्डेश्वरी निवासी कार्तिक शर्मा पुत्र स्व. सुनील शर्मा अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

विज्ञापन
नैनीताल:कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश
चंपावत:सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम
उत्तराखंड:सीएम धामी का सख्त एक्शन जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे जल संस्थान/ पेयजल निगम के छह इंजीनियर
पाटी:भोखड़ा (मंगललेख ) का राजकीय जूनियर हाई स्कूल भवन बना गाय भैंसो का तबेला। छात्र संख्या न होने के चलते स्कूल कर दिया गया था बंद।
चंपावत:राह-वीरो को जल्द करें सम्मानित सम्बंधित अधिकारियो को डीएम के निर्देश
चंपावत:लधिया-रतिया नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर डीएम सख्त
चंपावत में मां नंदा सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग माँ नंदा सुनंदा की प्रतिमा पर महिलाओं ने की पुष्प व अक्षत वर्षा
चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 195 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश
लोहाघाट:स्वरोजगार से सम्मान तक आत्मनिर्भर शक्ति कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं को किया गया सम्मानित।क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
लोहाघाट:अवैध शराब की तस्करी करते हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार 54 टेट्रा पैक शराब बरामद