Sunday 19th of July 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:अवैध खनन की सूचना पर प्रशासन की संयुक्त टीम ने किया औचक निरीक्षण। नहीं पाया गया अवैध खनन

लोहाघाट:शिवज्यू मंदिर बिसंग मे शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ में उमड़ा भक्तों का सैलाब।

टनकपुर :रानीहाट में गिरे पेड़ को हटाकर पूर्णागिरी मार्ग किया गया सुचारू

चंपावत:बेलखेत में क्वैराला नदी पर स्पान पैदल झूला पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर डीएम ने किया स्थल निरीक्षण

खेतीखान:स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान के लिए खेतीखान में तीसरे दिन भी धरना जारी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:व्यापारी ने दुकान में काम करने वाली महिलाओं के साथ किया शारीरिक शोषण पुलिस ने किया गिरफ्तार।

व्यापारी ने दुकान में काम करने वाली महिलाओं के साथ किया शारीरिक शोषण पुलिस ने किया गिरफ्तार।

कांग्रेस ने बताया भाजपा नेता सीएम के साथ फोटो किए वायरल।

चंपावत जिले के टनकपुर क्षेत्र में एक जूते-चप्पल की दुकान चलाने वाले व्यापारी पर दुकान में काम करने वाली महिलाओं की मजबूरी का फायदा उठाकर उनके साथ शारीरिक शोषण का आरोप लगा है।टनकपुर कोतवाली में दी गई तहरीर के मुताबिक टनकपुर में जूते-चप्पल के एक दुकानदार ने अपनी दुकान में काम करने वाली दो महिला कामगारों के साथ जबरन संबंध बनाए। साथ ही उसका वीडिया बनाकर दोनों को फोटो वीडियो घर वालों को भेज उनकी गृहस्थी खराब करने की धमकी दी। आरोप है कि कामगार महिलाओं ने दुकान में काम के एवज में रुपये मांगे, तो दुकानदार ने उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे डरा धमका कर दुकान में जबरन संबंध बनाए। 20 अप्रैल को टनकपुर कोतवाली में दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी दुकानदार शहंशाह (50) निवासी मस्जिद कॉलोनी टनकपुर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 और 351 (3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला उपनिरीक्षक गुरविंदर मामले की जांच कर रही हैं।

वहीं कांग्रेस आरोपी को भाजपा कार्यकर्ता बता रही है सोशल मीडिया में आरोपी की मुख्यमंत्री पुष्कर धामी सांसद अजय टम्टा के साथ आरोपी की कई फोटो भी वायरल हो रही हैं।

जरूरी खबरें