Sunday 26th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:चामी आषाढी मेले की तैयारी को लेकर बैठक। 24 अगस्त को होगा शुभारंभ 28 अगस्त को विशाल मेला।

लोहाघाट:प्राधिकरण में शामिल किए जाने का पाटन पाटनी में महिलाओं ने किया पुरजोर विरोध

देवीधुरा:सहायक बन कर्मचारी महासंघ की वन दरोगा पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग।

जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत में कक्षा 6 प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, 31 जुलाई अंतिम तिथि।

चंपावत:जन-जन की सरकार’ व ‘जनता मिलन’ में उठी आवाज़ पर सीमांत गांव के जरूरतमंद परिवारों तक पहुँची राहत

सूचना

: चकराता क्षेत्र से नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने वाला समुदाय विशेष का आरोपी गिरफ्तार 

Laxman Singh Bisht

Fri, May 31, 2024
चकराता क्षेत्र से नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने वाला समुदाय विशेष का आरोपी गिरफ्तार   चकराता क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाने का मामला सामने आने से माहौल गरमा गया है जिसके चलते चकराता का छावनी बाजार 12 बजे तक बंद रहा। लड़की के पिता की ओर से इस सम्बन्ध में तहरीर दी गई थी। जिसमें उन्होंने अपनी नाबालिग पुत्री को डाकरा निवासी साहिल खान द्वारा बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने की शिकायत की थी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चकराता में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्राधिकारी विकासनगर भास्कर लाल शाह के दिशा निर्देशन में पीड़िता को बरामद कर लिया गया। पीड़िता के बयानों के आधार पर पोक्सो अधिनियम व 376 आईपीसी की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी साहिल खान निवासी डाकरा थाना चकराता को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

जरूरी खबरें