रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:37.19 करोड़ रूपये से बन रहा केंद्रीय विद्यालय भवन का 99 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण, आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का मिलेगा विद्यार्थियों को लाभ
Laxman Singh Bisht
37.19 करोड़ रूपये से बन रहा केंद्रीय विद्यालय भवन का 99 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण,
आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का मिलेगा विद्यार्थियों को लाभ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों और आदर्श जनपद चम्पावत की परिकल्पना के अनुरूप जनपद में शैक्षणिक अवस्थापना सुविधाओं को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है। इसी क्रम में 37 करोड़ 19 लाख 75 हजार रूपये की लागत से केंद्रीय विद्यालय लोहाघाट के भवन का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। विद्यालय भवन का निर्माण कार्य लगभग 99 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है, ताकि विद्यालय भवन को शीघ्र पूर्ण स्वरूप दिया जा सके।केंद्रीय विद्यालय के नए भवन के तैयार होने से लोहाघाट सहित आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर एवं आधुनिक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा। सुव्यवस्थित कक्षाओं एवं आवश्यक शैक्षणिक सुविधाओं के साथ विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिलेगा। विशेष रूप से केंद्र सरकार के कर्मचारियों, रक्षा एवं अर्द्धसैनिक बलों सहित स्थानांतरणीय सेवाओं में कार्यरत कार्मिकों के बच्चों को केंद्रीय विद्यालय की समान शैक्षणिक व्यवस्था का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सुविधाओं का विस्तार होने से अभिभावकों और विद्यार्थियों को भी बड़ी सहूलियत मिलेगी।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप आदर्श चम्पावत में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर अवस्थापना सुविधाएं विकसित करना प्राथमिकताओं में शामिल है। केंद्रीय विद्यालय का आधुनिक भवन तैयार होने से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शेष कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
चंपावत:अनुपयोगी सरकारी परिसम्पत्तियों का होगा जनहित में उपयोग डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों के साथ 24 सितम्बर को होगी बैठक, जनपद के विकास को लेकर लिए जाएंगे सुझाव
चम्पावत का ऊर्जा ढांचा होगा मजबूत बनबसा में 220 करोड़ रूपये से बन रहा जीआईएस उपसंस्थान
चंपावत:पं. दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत चम्पावत से बद्रीनाथ धाम के लिए प्रथम दल रवाना
लोहाघाट:वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान। जनता को दिया स्वच्छता का संदेश।
चंपावत:23 से 25 सितंबर तक आयुर्वेद विभाग के द्वारा आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र में लगाया जाएगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर।
चंपावत:पूर्व जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की बारहवीं पर सूचना कार्यालय में शोक सभा, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
लोहाघाट महाविद्यालय में 29 सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव। 23 सितंबर को लगेगी आचार संहिता। छात्राओं के लिए 50% आरक्षण लागू।
लोहाघाट:आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन। गर्भवती महिला की हुई गोद भराई।