रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट रोजगार मेले में 27 युवाओं का सुरक्षा जवान के पद पर सीधा चयनitle
Fri, Jun 19, 2026
बाराकोट रोजगार मेले में 27 युवाओं का सुरक्षा जवान के पद पर सीधा चयन
प्रदेश के युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की परिकल्पना धरातल पर उतर रही है। इसी क्रम में जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के निर्देशन में जनपद के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के उत्कृष्ट अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ब्लॉक-स्तरीय विशेष भर्ती शिविरों (रोजगार मेलों) का आयोजन किया गया।यह पहल जनपद के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर साबित हो रही है।
इस मुहिम के तहत देश की प्रतिष्ठित सुरक्षा एजेंसी एस०एस०सी०आई० सिक्योरिटी (एस०आई०एस० इण्डिया लिमिटेड), देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में जनपद के समस्त विकास खण्डों में सुरक्षा जवानों (Security Guards) की सीधी भर्ती के लिए विशेष शिविर लगाए गए। इसी कड़ी में सेवायोजन कार्यालय चम्पावत द्वारा बाराकोट ब्लाक में एक दिवसीय रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया।बाराकोट ब्लॉक में आयोजित इस भर्ती शिविर में क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। मेले के दौरान कुल 41 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण कराकर प्रतिभाग किया, जिनमें से योग्यता और मानकों के आधार पर 27 योग्य प्रतिभागियों का मौके पर ही चयन कर लिया गया। इस रोजगार मेले से न केवल स्थानीय युवाओं को अपनी ही जमीन पर सीधी भर्ती के माध्यम से रोजगार मिला है, बल्कि इससे उनके आत्मनिर्भर बनने की राह भी आसान हुई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार आगामी दिनों में भी जनपद के अन्य क्षेत्रों में इसी तरह के विशेष शिविरों का आयोजन जारी रहेगा ताकि अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को इसका लाभ मिल सके।रोजगार मेले में खंड विकास अधिकारी बाराकोट अवनीश सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी आर के पंत, भर्ती अधिकारी अमित कुमार वर्मा सहित प्रतिभागी व अन्य उपस्थित रहे।
रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा संपन्न 3417 अभ्यर्थियों में से 2151 ने दी परीक्षा
Mon, Jun 15, 2026
चम्पावत में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा संपन्न 3417 अभ्यर्थियों में से 2151 ने दी परीक्षा
जनपद चम्पावत में रविवार को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा पूर्णतः शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई थीं।परीक्षा के संचालन के लिए जनपद मुख्यालय चम्पावत में 04 और लोहाघाट में 06 केंद्र बनाए गए थे, जहां प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।परीक्षा के आंकड़ों के अनुसार, बनाए गए सभी 10 परीक्षा केंद्रों पर कुल 3417 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 2151 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया, जो कि कुल पंजीकृत संख्या का 62.95 प्रतिशत है।परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 1266 रही, जिनका प्रतिशत 37.05 दर्ज किया गया। सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने बिना किसी व्यवधान के परीक्षा दी और पूरी प्रक्रिया तय मानकों के अनुरूप रही।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने परीक्षा के सफल आयोजन पर संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी गई थी और सुरक्षा तथा अन्य व्यवस्थाएं चाक-चौबंद थीं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की पुख्ता तैयारियों और संबंधित अधिकारियों के समन्वय के चलते पूरी परीक्षा प्रक्रिया कहीं भी कोई व्यवधान आए बिना सफलतापूर्वक संपन्न हुयी । वही लोहाघाट में एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर के दिशा निर्देश पर छह परीक्षा केंद्रों में कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा संपन्न की गई। एसडीएम ने बताया सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा सकुशल संपन्न हुई किसी भी परीक्षा केंद्र मे कोई समस्या उत्पन्न नहीं हुई। सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर पर्याप्त पुलिस बल व धारा 163 लागू की गई थी। तथा जैमर तो सीसीटीवी इंस्टॉल किए थे। एसडीएम में बताया परीक्षा संपन्न होने के बाद परीक्षा कॉपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच निर्धारित स्थान में भेजा गया। परीक्षा सकुशल संपन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली।