Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:15 अगस्त की तैयारी को लेकर बैठक। धूमधाम से निकाली जाएगी प्रभात फेरी।

चंपावत:जनता मिलन में आए 100 आवेदन, 13 लाभार्थियों के तुरंत बने आयुष्मान कार्ड

लोहाघाट:वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश चंद्र पांडे बने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य।

चंपावत:मुख्यमंत्री की घोषणा को मिली मंजूरी, सेलागाड़ से कोटकेन्द्री तक बनेगा संपर्क मार्ग

लोहाघाट:बोतोड़ी घाट में सरयू नदी में युवक के बहने की सूचना पुलिस मौके पर।

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Bhojpuri Song: आम्रपाली और निरहुआ का रोमांटिक गाना हुआ हिट, सुनते ही मन में खिलने लगते हैं फूल

Editor

Wed, Sep 10, 2025

Bhojpuri Song: आम्रपाली और निरहुआ का नया गाना रिलीज हो गया है। 'बत्ती बुतावा हो जियान होत रतिया, आवा प्यार करे के उतरा हाली नथिया, ना तो बाटे-बाते में भोर हो हो।' आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव पर फिल्माया गया यह बेहद रोमांटिक गाना है।

जिसे सुनने के बाद मन में रोमांस के फूल खिलने लगते हैं। इस गाने का टाइटल 'बेटवा तोहार गोर होई हो' है। वैसे तो आम्रपाली और निरहुआ पर कई गाने फिल्माए जा चुके हैं

लेकिन फिल्म 'बॉर्डर' के इस गाने से फैन्स को खास लगाव है। तभी तो निरहुआ के ऑफिशियल चैनल पर इस गाने को 23 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर' सुपरहिट रही थी। संतोष मिश्रा के डायरेक्शन में बने फिल्म के इस गाने में एक रात का सीक्वेंस है, जिसमें आम्रपाली रोमांटिक अंदाज में निरहुआ को करीब आकर प्यार करने के लिए कह रही हैं।

हालांकि, निरहुआ थोड़े उदास और चिंतित नजर आ रहे हैं, इसलिए वह उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेरने की कोशिश कर रही हैं।

इस गाने को कल्पना और रजनीश मिश्रा ने गाया है। फिल्म 'बॉर्डर' निरहुआ के बैनर तले रिलीज हुई थी।

दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे के अलावा मनोज के साथ प्रवेश लाल यादव, शुभी शर्मा, विक्रांत सिंह, सुशील सिंह, अवधेश मिश्रा, संजय पांडे, आदित्य ओझा, गौरव झा, विजय लाल यादव, विशाल सिंह, अविनाश द्विवेदी और अंशुमान राजपूत हैं। फिल्म में।

जरूरी खबरें