रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:बोतोड़ी घाट में सरयू नदी में युवक के बहने की सूचना पुलिस मौके पर।
Laxman Singh Bisht
Aug 10, 2026 05:03 pm
16 views
10 Aug 2026
बोतोड़ी घाट में सरयू नदी में युवक के बहने की सूचना पुलिस मौके पर।

चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के बोतोड़ी के रामेश्वर घाट में सरयू नदी मे एक युवक के बहने की सूचना सामने आ रही है। घटना कल रविवार शाम की बताई जा रही है। सूचना पर थानाध्यक्ष लोहाघाट अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में आज सोमवार को पुलिस टीम बोतोड़ी पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया युवक के बहने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया नदी किनारे युवक की स्कूटी मिली है। जानकारी के मुताबिक युवक पिथौरागढ़ जिले का रहने वाला है। बोतड़ी में युवक के खुद उफनती सरयू नदी में छलांग लगाने की चर्चा चल रही है। मामला क्या है यह तो पुलिस तहकीकात के बाद सामने आएगा।
Tags
#आज की खबर
विज्ञापन
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान और उनके हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता : हुकम सिंह कुँवर
टनकपुर:डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान में 5.75 करोड़ की लागत से 66 बैडेड महिला छात्रावास का निर्माण कार्य पूर्ण
टनकपुर:घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने के 3 आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
जीआईसी दिगाली चौड़ में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
चंपावत में आयुर्वेद का नया केंद्र, तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू उत्कर्ष केंद्र का हुआ शुभारंभ, विभिन्न पद्धतियों से मरीजों को मिल रहा उपचार
चंपावत:चेनलिंक फेंसिंग कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, अक्टूबर तक चयनित ग्रामों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
चंपावत:सीएम धामी की शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात धूरा और मौराड़ी के विद्यालय अब इंटर स्तर तक होंगे उच्चीकृत
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत 551 निर्माण श्रमिकों को मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
बाराकोट:रेगडू दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करने का सीएम धामी से अनुरोध। कमेटी ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण।