रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत में आयुर्वेद का नया केंद्र, तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू उत्कर्ष केंद्र का हुआ शुभारंभ, विभिन्न पद्धतियों से मरीजों को मिल रहा उपचार
Laxman Singh Bisht
चंपावत में आयुर्वेद का नया केंद्र, तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू
उत्कर्ष केंद्र का हुआ शुभारंभ, विभिन्न पद्धतियों से मरीजों को मिल रहा उपचार
चंपावत। आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय विशाल आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हुआ। इसी के साथ नगर में आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र का भी विधिवत उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे तथा विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी और ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।मुख्य अतिथि श्याम नारायण पांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र जिलेवासियों के लिए महत्वपूर्ण सौगात है। इससे आयुर्वेद चिकित्सा सेवाओं को मजबूती मिलेगी और लोगों को बेहतर उपचार की सुविधा प्राप्त होगी।विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने कहा कि चंपावत में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आने वाले समय में चिकित्सा सेवाओं को और बेहतर बनाया जाएगा।कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी डॉ. सुधाकर गंगवार ने किया। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश बसेड़ा, डॉ. आनंद सिंह, डॉ. गिरेंद्र चौहान समेत अन्य चिकित्सकों ने अतिथियों का स्वागत किया। भगवान धन्वंतरि के मंदिर में दीप प्रज्वलित कर सभी के सुख एवं आरोग्य की कामना की गई।शिविर में शल्य चिकित्सा, शालाक्य, बाल रोग, पंचकर्म, मर्म चिकित्सा, लीच थेरेपी और शिरोधारा समेत विभिन्न चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। बड़ी संख्या में मरीज शिविर में पहुंचकर उपचार का लाभ उठा रहे हैं।डॉ. प्रकाश बसेड़ा ने कहा कि विभाग का उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद से जोड़कर स्वस्थ एवं निरोगी जीवन प्रदान करना है। नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य रश्मि रावत ने आयुर्वेद चिकित्सा की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इस दौरान प्रभात तिवारी और लोकमणि पंत ने भी विचार रखे।शिविर के संचालन में सर्जन डॉ. भास्कर, डॉ. मुंशीलाल गोड़े, डॉ. नमिता अग्रवाल, डॉ. जेवा मलिक, डॉ. उमेश भारती, डॉ. सुमन कनौजिया, डॉ. सुभाष राणा, डॉ. अमरनाथ, डॉ. इकरा खान, डॉ. विनोद, डॉ. हर्ष पोखरिया, डॉ. कमल कुमार, डॉ. अशोक नगरकोटी, डॉ. विनोद कुमार, उपेंद्रनाथ गुप्ता समेत अन्य चिकित्सक एवं कर्मचारी सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
जीआईसी दिगाली चौड़ में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
चंपावत:चेनलिंक फेंसिंग कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, अक्टूबर तक चयनित ग्रामों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
चंपावत:सीएम धामी की शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात धूरा और मौराड़ी के विद्यालय अब इंटर स्तर तक होंगे उच्चीकृत
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत 551 निर्माण श्रमिकों को मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
बाराकोट:रेगडू दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करने का सीएम धामी से अनुरोध। कमेटी ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण।
बाराकोट:रेगडू के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए महोत्सव कमेटी ने डीएम व एसपी की मुलाकात। भव्य और दिव्य होगा चार दिवसीय दशहरा महोत्सव।
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।
बाराकोट:उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारम्भ