रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:चेनलिंक फेंसिंग कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, अक्टूबर तक चयनित ग्रामों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Laxman Singh Bisht
चेनलिंक फेंसिंग कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, अक्टूबर तक चयनित ग्रामों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
कृषि विभाग और खंड विकास अधिकारी ग्राम सभाओं से समन्वय कर कार्यों में लाएं तेजी: डीएम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कृषक कल्याण संबंधी दिशा-निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बुधवार को चेनलिंक फेंसिंग/घेरबाड़ परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।जिलाधिकारी ने जंगली जानवरों से किसानों की फसलों की सुरक्षा के लिए संचालित कार्यों में तेजी लाते हुए प्रथम चरण में चयनित ग्रामों में चेनलिंक फेंसिंग का कार्य अक्टूबर माह तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कृषि विभाग के अधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन ग्राम सभाओं में अभी अनुबंध की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हुई है, वहां खुली बैठक आयोजित कर ग्राम सभाओं के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अनुबंध शीघ्र पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि जिन ग्रामों में सामग्री पहुंच चुकी है, वहां ग्रामीण सहभागिता से फेंसिंग लगाने का कार्य तेजी से कराया जाए। साथ ही शेष ग्रामों में सामग्री की आपूर्ति में तेजी लाते हुए प्रत्येक स्तर पर कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि चेनलिंक फेंसिंग किसानों की फसलों को जंगली जानवरों से होने वाले नुकसान से बचाने की महत्वपूर्ण परियोजना है। इसलिए संबंधित अधिकारी इसे प्राथमिकता से लेते हुए धरातल पर कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि केवल सामग्री आपूर्ति तक कार्य सीमित न रहे, बल्कि फेंसिंग स्थापित होने तक संबंधित अधिकारी लगातार प्रगति की मॉनिटरिंग करें।कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी नारायण सिंह ने बैठक में जानकारी दी कि प्रथम चरण में जनपद के 107 राजस्व ग्रामों का चयन किया गया है, जिनमें जिला योजना के अंतर्गत कुल 1,18,778 मीटर चेनलिंक फेंसिंग का कार्य प्रस्तावित है। चयनित 107 राजस्व ग्रामों में से अब तक 97 ग्रामों के साथ अनुबंध किया जा चुका है तथा सामग्री आपूर्ति आदेश जारी किए गए हैं। इनमें 52 राजस्व ग्रामों में सामग्री की आपूर्ति हो चुकी है और ग्रामीण सहभागिता के आधार पर फेंसिंग स्थापित करने का कार्य किया जा रहा है। शेष ग्रामों में सामग्री आपूर्ति एवं अन्य आवश्यक कार्यवाही गतिमान है।बैठक में डीएफओ धिनो पुरुषोत्तमन, प्रभारी सीडीओ अजय सिंह, एडीएम के.एन. गोस्वामी, एपीडी विम्मी जोशी, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी नारायण सिंह, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी भारत जोशी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। खंड विकास अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े।
विज्ञापन
जीआईसी दिगाली चौड़ में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
चंपावत में आयुर्वेद का नया केंद्र, तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू उत्कर्ष केंद्र का हुआ शुभारंभ, विभिन्न पद्धतियों से मरीजों को मिल रहा उपचार
चंपावत:सीएम धामी की शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात धूरा और मौराड़ी के विद्यालय अब इंटर स्तर तक होंगे उच्चीकृत
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत 551 निर्माण श्रमिकों को मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
बाराकोट:रेगडू दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करने का सीएम धामी से अनुरोध। कमेटी ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण।
बाराकोट:रेगडू के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए महोत्सव कमेटी ने डीएम व एसपी की मुलाकात। भव्य और दिव्य होगा चार दिवसीय दशहरा महोत्सव।
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।
बाराकोट:उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारम्भ