Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:नौकरी व पेंशन की मांग को लेकर गुरिल्लाओ ने दर्जा राज्य मंत्री बगौली को दिया ज्ञापन।

लोहाघाट:बनलेख में स्विफ्ट दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत तीन घायल

लोहाघाट:हथरंगिया क्षेत्र में लंगूरों का आतंक लोगों की वन विभाग से निजात दिलाने की मांग।

चंपावत:सीएमओ ऑफिस में चला स्वच्छता अभियान सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने खुद संभाली कमान

चंपावत के नमन जोशी का बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन।

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Bhojpuri Song: काजल राघवानी संग खेसारी लाल का ये गाना मचा रहा धूम, बार बार देखा जा रहा वीडियो

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 23, 2025

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा सबसे हसीन एक्‍ट्रेस काजल राघवानी को देखकर हर कोई अपना दिल उन्हे दे बैठता है। हमेशा काजल राघवानी और खेसारी की जोड़ी को हमेशा बहुत ही पसंद किया जाता है। दोनों जब भी पर्दे पर आते हैं, तो जमकर धमाल मचाते हैं।

ऐक्टिंग की हो या डांस की दोनों अपना किरदार बढ़िया तरीके से निभाते है। साल 2019 में भोजपुरी फिल्‍म आई थी ' बागी- एक योद्धा', का गाना 'मेरे सिवा तुझे कोई देखे तो फूट जाए आंख' बड़ा ही जबरदस्‍त है। 

ये रोमांटिक गाना सुनने के बाद आप भी बिना झूमे नहीं रह पाएंगे। इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है। इस गाने को यूट्यूब पर 'वर्ल्‍डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी' चैनल पर 2020 में रिलीज क‍िया गया। इस गाने को  19.6 म‍िल‍ियन बार देखा जा चुका है।

गाने में काजल राघवानी और खेसारी लाल पार्क में हैं। वहां, खेसारी काजल के हुस्‍न की तारीफ कर रहे हैं। वह काजल की अदा, उनकी आंखें, उनके ढलते आंचल को लेकर दीवाने हुए जा रहे हैं।

खेसारी कहते हैं कि वह विराट कोहली के जैसे हैं और काजल उनकी अनुष्‍का शर्मा। खेसारी साफ शब्‍दों में कहते हैं कि अगर उनके सिवा कोई भी काजल को देखेगा तो उसकी आंखें फूट जाएंगी।

इस मजेदार गीत के बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं। शेखर शर्मा के डायरेक्‍शन में बनी फिल्‍म ' बागी - एक योद्धा' में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के अलावा रितु सिंह, प्रकाश जैस, माया यादव, विनोद मिश्रा, और अयाज खान भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

जरूरी खबरें