Sunday 8th of February 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत बुजुर्ग का हत्यारा गिरफ्तार आला कत्ल बरामद

लोहाघाट:केमिकल से बीमार पड़ी छात्राओं व शिक्षिका को आज अस्पताल से किया जाएगा डिस्चार्ज।

पाटी: डीएम के निर्देश पर बॉस बस्वाडी विद्यालय में शिक्षक की हुई तैनाती ग्रामीणों ने डीएम को दिया धन्यवाद।

लोहाघाट डायट में शिक्षकों की 6 दिवसीय संगीत कौशल विकास कार्यशाला का शुभारंभ

लोहाघाट:पं0बेनीराम पुनेठा रा0ई 0का0 लोहाघाट मे 11 फरवरी को पुरातन छात्रों का होगा सम्मेलन।

रिपोर्ट: साहबराम : Sapna choudhary: सपना का 7 साल पुराना ये डांस आज भी बसा लोगों के दिलों में, देखें वीडियो

Editor

Wed, Sep 10, 2025

Sapna choudhary: सपना चौधरी के करोड़ों चाहने वाले हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। इन दिनों सपना चौधरी का एक डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो लगभग 7 साल पुराना है। सपना ने नजफगढ़ के गांव में ऐसा धमाकेदार डांस किया लोग आज भी इसकी याद में नाचने लगते हैं।

सपना का यह डांस वीडियो 'लाइव स्‍टेज शो' चैनल ने यूट्यूब पर शेयर किया है। गुलाबी रंग की कमीज और पीले रंग की सलवार में वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। सपना की मुस्‍कान ही जहां हजारों की भीड़ पर जादू चलाने के लिए काफी है, वहीं वह मशहूर हरियाणवी गाने 'लाड पिया की' पर अपने ठुमकों से आग लगा रही हैं।

राजू पंजाबी के इस गाने पर सपना को झूमता देख जहां पूरा गांव उनका दीवाना हुआ जा रहा है, वहीं वीडियो पर कॉमेंट सेक्‍शन में भी लोग सपना के मुरीद बने बैठा है। कोई उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहा है तो कोई उनकी बिजली जैसी फुर्ती का कायल है। फैंस यह देखकर भी दंग हैं कि आख‍िर वह इतने बेहतरीन अंदाज में कैसे डांस कर लेती हैं। बहरहाल, सपना तो लाजवाब हैं ही।

जरूरी खबरें