रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पितृ पक्ष 2026 - श्राद्ध तिथियों की घोषणा 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक होगा पितृपक्ष
Laxman Singh Bisht
पितृ पक्ष 2026 - श्राद्ध तिथियों की घोषणा 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक होगा पितृपक्ष

पाटन पाटनी, लोहाघाट के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. दीपक चन्द्र पाटनी ने बताया कि पितरों के प्रति श्रद्धा, तर्पण एवं तृप्ति का पावन पक्ष पितृ पक्ष 2026 इस वर्ष 27सितंबर से 10 अक्टूबर तक मनाया जाएगा।उन्होंने बताया कि पितृ पक्ष में अपने पितरों का विधिवत तर्पण, पिंडदान एवं श्राद्ध करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि आती है।
(*पितृ पक्ष 2026 की मुख्य तिथियाँ इस प्रकार हैं -*)
27 सितंबर रविवार - प्रतिपदा - श्राद्ध आरम्भ
28 सितंबर सोमवार - द्वितीया
29 सितंबर मंगलवार - तृतीया
30 सितंबर बुधवार - चतुर्थी/पंचमी (दोनों श्राद्ध एक साथ)
1 अक्टूबर गुरुवार - षष्ठी
2 अक्टूबर शुक्रवार - सप्तमी
3 अक्टूबर शनिवार - अष्टमी
*4 अक्टूबर रविवार - नवमी - माताओं का श्राद्ध*
5 अक्टूबर सोमवार - दशमी
6 अक्टूबर मंगलवार - एकादशी
7 अक्टूबर बुधवार - द्वादशी
8 अक्टूबर गुरुवार - त्रयोदशी
9 अक्टूबर शुक्रवार - चतुर्दशी
10 अक्टूबर शनिवार - अमावस्या - पितृ विसर्जन
पं. पाटनी ने बताया कि विशेष रूप से नवमी को माताओं का श्राद्ध और अमावस्या को सभी पितरों का विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान पितरों के निमित्त जल, कुश, तिल, फूल से तर्पण करना अत्यंत फलदायी होता है।
विज्ञापन
पाटी:बिना अनुमति पाटी अस्पताल का वीडियो बनाने गलत जानकारी देने के आरोप पर यूकेडी नेता दरबान रजबार के खिलाफ थाने में तहरीर
लोहाघाट:खेल सचिव अमित सिन्हा के कड़े निर्देश समय पर पूर्ण हो गुणवत्तापूर्ण महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कार्य। निर्माण स्थल का किया निरीक्षण।
10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में गरजे ग्राम प्रधान। सीडीओ कार्यालय का किया घेराव।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान: 22 सितंबर से 18 नवंबर तक चलेगा श्रमिक सामग्री वितरण अभियान
पाटी:भोखड़ा(मंगललेख)विद्यालय भवन प्रकरण का प्रशासन ने लिया संज्ञान, प्रा. जिला शिक्षा अधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण।
लोहाघाट:आशा आंदोलन के समर्थन में आई कांग्रेस आशाओं के साथ बैठ कर दिया धरना।
बाराकोट: विकास खंड स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
नैनीताल:कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश
चंपावत:सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम
उत्तराखंड:सीएम धामी का सख्त एक्शन जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे जल संस्थान/ पेयजल निगम के छह इंजीनियर