रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ शिविर में तीसरे दिन 440 मरीजों की हुई मुफ्त जांच
Laxman Singh Bisht
लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ शिविर में तीसरे दिन 440 मरीजों की हुई मुफ्त जांच
उप जिला अस्पताल लोहाघाट में स्वास्थ्य पखवाड़े के तहत विशेषज्ञ शिविर संपन्न

तीसरे दिन 440 मरीजों की हुई मुफ्त जांच, मिला परामर्श

चम्पावत।स्वास्थ्य विभाग चम्पावत की ओर से 'सेवा, सुशासन और समर्पण' संकल्प के तहत आयोजित तीन दिवसीय स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा उप जिला अस्पताल लोहाघाट में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। शिविर के अंतिम और तीसरे दिन कुल 440 मरीजों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं और विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया।शिविर के दौरान विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दूर-दराज से पहुंचे मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित कीं। इस दौरान मरीजों को मुफ्त एक्स-रे, पैथोलॉजी लैब में रक्त जांच, मधुमेह (शुगर) और उच्च रक्तचाप (बीपी) की जांच की सुविधा दी गई। साथ ही महिलाओं के लिए ओरल कैंसर, सर्वाइकल कैंसर व ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग और गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि इस तीन दिवसीय शिविर का मुख्य उद्देश्य सुदूरवर्ती और ग्रामीण क्षेत्रों के उन जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना था, जो बड़े शहरों या अस्पतालों तक आसानी से नहीं पहुंच पाते। इसके लिए जिले के सर्वश्रेष्ठ डॉक्टरों की टीम को तैनात किया गया था।शिविर को सफल बनाने में सीएमएस डॉ. विराज राठी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका गिरी, चेस्ट विशेषज्ञ डॉ. रविंद्र बोहरा, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्ञानप्रकाश शर्मा, फिजिशियन डॉ. राकेश जोशी, सर्जन डॉ. हिमांशु पाण्डेय, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सोनाली मल्होत्रा, दंत विशेषज्ञ डॉ. अरुण मिश्रा व डॉ. करण बिष्ट शामिल रहे।इसके अलावा ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर राकेश पंत, उमेश जोशी, आईटीसी काउंसलर निर्मल मुरारी, आशा समन्वयक निर्मला पुनेठा, टीबी क्लिनिक से रामनारायण खर्कवाल सहित सीएचओ, एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन
लोहाघाट:कांस्टेबल हेम महरा ने फिर से संभाली लोहाघाट की यातायात व्यवस्था की कमान। एक बार फिर महिला का खोया हुआ पर्स व मोबाइल किया वापस।
चम्पावत में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर से 587 मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारियो की पीड़ा मुख्यमंत्री के नाम राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र देव ( ताऊ )का खुला पत्र अब तारीख नहीं, न्याय चाहिए!
लोहाघाट:झूमाधुरी धाम में चला स्वच्छता अभियान, आइटीबीपी और ग्रामीणों ने मिलकर साफ किए मंदिर परिसर व रास्ते
बाराकोट:काकड़ के पूर्व सरपंच व प्रगतिशील किसान चंद्र सिंह अधिकारी का निधन।
लोहाघाट:साधु के भेष में बिना सत्यापन घूम रहे 02 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।
पिथौरागढ़:14 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत के सदमे से माँ ने सरयू नदी में छलांग लगाकर दी जान।
बाराकोट के कामाजूला में गहरी खाई में गिरी पिकअप एक की मौत एक गंभीर हायर सेंटर रेफर्।