Wednesday 22nd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट के साथ साथ चंपावत की भी अल्ट्रासाउंड व्यवस्था बखूबी संभाल रही है डॉक्टर सोनाली मल्होत्रा।

लोहाघाट:पीएम श्री जीआईसी दिगालीचौड़ में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी खेल प्रतियोगिता का शानदार आगाज

जिलाधिकारी ने बिना अनुमति के लोहाघाट चिकित्सालय से चिकित्सकों को कार्य मुक्त न करने के दिए निर्देश।

चंपावत:सोशल मीडिया पर विद्यालयों में अवकाश संबंधी प्रसारित आदेश पूरी तरह फर्जी एवं भ्रामक

लोहाघाट:जिलाधिकारी के निर्देश पर पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड में राष्ट्रीय राजमार्ग के गड्ढे भरने का कार्य हुआ शुरू।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट के साथ साथ चंपावत की भी अल्ट्रासाउंड व्यवस्था बखूबी संभाल रही है डॉक्टर सोनाली मल्होत्रा।

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 22, 2026

लोहाघाट के साथ साथ चंपावत की भी अल्ट्रासाउंड व्यवस्था बखूबी संभाल रही है डॉक्टर सोनाली मल्होत्रा।

चंपावत जिला चिकित्सालय के रेडियोलॉजिस्ट का हो चुका है स्थानांतरण।

चंपावत जिला चिकित्सालय के रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रदीप बिष्ट का शासन के द्वारा तबादला कर दिया गया । जिसके बाद डाक्टर बिष्ट को उनकी नवीन तैनाती के लिए कार्य मुक्त कर दिया गया । डॉ0 प्रदीप बिष्ट के जाने से चंपावत जिला चिकित्सालय की अल्ट्रासाउंड व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई और जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ चंपावत डॉक्टर देवेश चौहान के द्वारा लोहाघाट की रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर सोनाली मल्होत्रा को मोर्चे पर लगाया गया। डॉ0 सोनाली मल्होत्रा अब लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के साथ-साथ चंपावत जिला चिकित्सालय में भी अपनी सेवाएं दे रही है।

डॉ0 सोनाली मल्होत्रा सुबह 8:00 बजे से लेकर दोपहर 1:00 बजे तक चंपावत जिला चिकित्सालय में तथा दोपहर 1:00 बजे के बाद लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में मरीजों के अल्ट्रासाउंड कर रही है। डॉ0 सोनाली मल्होत्रा के द्वारा बखूबी दोनों अस्पतालों की अल्ट्रासाउंड की जिम्मेदारी संभाली जा रही है। चंपावत जिला चिकित्सालय से आने के बाद उनके द्वारा लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में बड़ी तादात में लोगों के अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं। हालांकि जल्द ही चंपावत जिला चिकित्सालय में नए रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती होने जा रही है।

जरूरी खबरें