Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:नौकरी व पेंशन की मांग को लेकर गुरिल्लाओ ने दर्जा राज्य मंत्री बगौली को दिया ज्ञापन।

लोहाघाट:बनलेख में स्विफ्ट दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत तीन घायल

लोहाघाट:हथरंगिया क्षेत्र में लंगूरों का आतंक लोगों की वन विभाग से निजात दिलाने की मांग।

चंपावत:सीएमओ ऑफिस में चला स्वच्छता अभियान सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने खुद संभाली कमान

चंपावत के नमन जोशी का बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन।

सूचना

: चंपावत :आप पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा लंपी वायरस पर सरकार को नींद से जागने की जरूरत

Laxman Singh Bisht

Tue, May 9, 2023
लंपी वायरस पर आप पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष ने सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल आप पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ता राजेश बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि चंपावत जिले में लंपी वायरस ने कहर ढाया है जिस कारण जिले के कई पशुओं की मौत हो चुकी है तथा कई पशु गंभीर रूप से बीमार पड़े हुए हैं पर सरकार व पशुपालन विभाग के द्वारा अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाये जा रहे हैं ना ही सरकार इस बीमारी को गंभीरता से ले रही है जिस कारण यह बीमारी पशुओं में महामारी का रूप ले रही है उन्होंने कहा यह मुख्यमंत्री का जिला है फिर भी इसकी ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है उन्होंने मुख्यमंत्री धामी से लंपी वायरस को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग करी है बिष्ट ने कहा मुख्यमंत्री के जिला चंपावत में लंपी वायरस के कारण जिले के ग्रामीणों के कई पशुओं की मौत हो चुकी पर सरकार के द्वारा इस ओर गंभीरता से विचार नहीं किया जा रहा है जिले के कई पशुधन प्रसार कार्यालय बंद पड़े हैं पशु चिकित्सा कर्मियों व दवाओं का घोर अभाव है जिस कारण इस वायरस की चपेट में आकर मवेशीयो की जान जा रही हैं पर सरकार इसको गंभीरता से नहीं ले रही है मवेशियों की मौत से पशुपालकों को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सरकार व मुख्यमंत्री से लंपी वायरस की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने की मांग करी ताकि इस खतरनाक बीमारी को फैलने से रोका जा सके व पशुओं की जान बचाई जा सके उन्होंने कहा पशुपालकों के द्वारा मृत जानवरों को खुले में फेंक दिया जा रहा है जिस कारण वातावरण भी दूषित हो रहा है तथा क्षेत्र में बीमारी फैलने का खतरा भी पैदा हो गया है राजेश बिष्ट ने लोहाघाट विधायक पर भी तंज कसते हुए कहा उन्हें भी नींद से जागने की जरूरत है

जरूरी खबरें