Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:15 अगस्त की तैयारी को लेकर बैठक। धूमधाम से निकाली जाएगी प्रभात फेरी।

चंपावत:जनता मिलन में आए 100 आवेदन, 13 लाभार्थियों के तुरंत बने आयुष्मान कार्ड

लोहाघाट:वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश चंद्र पांडे बने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य।

चंपावत:मुख्यमंत्री की घोषणा को मिली मंजूरी, सेलागाड़ से कोटकेन्द्री तक बनेगा संपर्क मार्ग

लोहाघाट:बोतोड़ी घाट में सरयू नदी में युवक के बहने की सूचना पुलिस मौके पर।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:मातृ मृत्यु दर शून्य करने के लिए स्वास्थ्य विभाग सक्रिय, जनपद में सघन अभियान

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 14, 2026

मातृ मृत्यु दर शून्य करने के लिए स्वास्थ्य विभाग सक्रिय, जनपद में सघन अभियान

जनपद में मातृ मृत्यु दर को शून्य करने और गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान के नेतृत्व में यह अभियान जिले के सभी ब्लॉकों में सक्रिय रूप से संचालित किया जा रहा है।अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव और घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं तथा उनके परिजनों को मातृ स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दे रही हैं। स्वास्थ्य कर्मी लोगों को समय पर जांच, टीकाकरण, संतुलित आहार और संस्थागत प्रसव के महत्व के बारे में जागरूक कर रहे हैं।स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य है कि हर गर्भवती महिला को सुरक्षित प्रसव की सुविधा मिले और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। इसके लिए आशा कार्यकर्ता, एएनएम और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की टीम लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को जागरूक कर रही है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने कहा, “मातृ मृत्यु दर को कम करना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। इसके लिए जनपद के सभी ब्लॉकों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों को सुरक्षित मातृत्व और संस्थागत प्रसव के महत्व के बारे में जागरूक कर रही हैं। हमारा प्रयास है कि हर गर्भवती महिला को समय पर जांच और सुरक्षित प्रसव की सुविधा मिले, जिससे मां और शिशु दोनों स्वस्थ और सुरक्षित रहें।”

जरूरी खबरें