Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी

15 अगस्त तक लोहाघाट महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान न होने पर एनएसयूआई की आंदोलन की चेतावनी।

चंपावत: विज्ञान वर्ग का संचालन न होने पर स्वाला के ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान

चंपावत:बनलेख में सड़क दुर्घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी, चार घायलों का किया गया रेस्क्यू

लोहाघाट:चोमेल मे किसान सम्मान निधि के मैसेज भेज लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट किए हैक मांगी जा रही है धनराशि

सूचना

: लोहाघाट:महिलाओं का निशुल्क उपचार करने लंदन से आई डॉ रसना चैनोय।

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 27, 2025
महिलाओं का निशुल्क उपचार करने लंदन से आई डॉ रसना चैनोय। लोहाघाट के अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय में निःशुल्क चिकित्सा शिविरों की श्रृंखला शुरू हो गई है।यहाँ विशेष रूप से लंदन से आयी विख्यात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रसना चैनोय द्वारा महिलाओं के विभिन्न रोगों का उपचार करना शुरू कर दिया है, जिसका लाभ उठाने के लिए दूरदराज़ गाँव से भी महिलाएँ यहाँ पहुँच रही है। इससे पूर्व भी डॉ चैनोय यहाँ विशेष शिविर लगाकर सैकड़ों महिलाओं को आरोग्य प्रदान कर चुकी है। शिविर का शुभारंभ आश्रम के अध्यक्ष स्वामी सुद्धिदानंद जी महाराज ने किया।उन्होंने बताया कि धर्मार्थ चिकित्सालय की ओर से 23 फ़रवरी से 2 मार्च तक विभिन्न विद्यालयों के बच्चों का नेत्र परीक्षण कर उनका निःशुल्क उपचार किया जाएगा।चिकित्सालय के प्रभारी स्वामी एकदेवानंद जी महाराज के अनुसार यहाँ चल रहे महिला चिकित्सा शिविर में महिलाओं को निशुल्क दवाएँ एवं परामर्श दिया जा रहा है।

जरूरी खबरें