रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:बनलेख वाहन दुर्घटना के डीएम ने दिए मजिस्ट्रेटी जाँच के आदेश
Laxman Singh Bisht
बनलेख वाहन दुर्घटना के डीएम ने दिए मजिस्ट्रेटी जाँच के आदेश
जिलाधिकारी ने एसडीएम चम्पावत को सौंपी जाँच की जिम्मेदारी

चम्पावत जनपद में आज 11 अगस्त 2026 को वाहन संख्या UK-05-TA-5045 के चंपावत के बनलेख मे दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना का जिलाधिकारी मनीष कुमार ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए मजिस्ट्रेटी जाँच के आदेश जारी किए हैं।जनपद आपातकालीन परिचालन केन्द्र, चम्पावत की एटीआर तथा उप जिलाधिकारी, चम्पावत की रिपोर्ट के अनुसार वाहन टनकपुर से पिथौरागढ़ की ओर जा रहा था। अपराह्न करीब 03:05 बजे वाहन एन एच 09 बनलेख के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में वाहन में सवार चार व्यक्तियों में से एक व्यक्ति की मृत्यु तथा तीन व्यक्ति घायल हुए हैं।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने दुर्घटना के कारणों की विस्तृत एवं निष्पक्ष जाँच के लिए उप जिलाधिकारी, चम्पावत को जाँच अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने जाँच अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि दुर्घटना के कारणों, परिस्थितियों एवं अन्य संबंधित तथ्यों की गहनता से जाँच करते हुए 15 दिन के भीतर जाँच आख्या जिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी ने कहा कि दुर्घटनाओं के कारणों की तथ्यपरक जाँच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।
विज्ञापन
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात
चंपावत:सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण सम्मान की लड़ाई,पेंशन नहीं,चाहिए प्रमाणपत्र: पांडे
बाराकोट में वंदे मातरम के 150 वे वर्ष पर सामूहिक गायन का आयोजन।
लोहाघाट:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित।
बाराकोट:संस्कृत स्पर्धाओं में रा०इ०का० बापरू का परचम, रंजना ने किया टॉप
लोहाघाट:वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण हजारों छात्र छात्राओं ने एक साथ किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन। वंदे मातरम के गीत से गूंजा लोहाघाट नगर
लोहाघाट महाविद्यालय मे छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न। अध्यक्ष पद पर हुआ एक नामांकन।
टनकपुर:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: टनकपुर में बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक लोगों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ*
चंपावत:26 सितंबर को भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते डीएम की जनपदवासियों से सतर्कता बरतने की अपील।