Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:15 अगस्त की तैयारी को लेकर बैठक। धूमधाम से निकाली जाएगी प्रभात फेरी।

चंपावत:जनता मिलन में आए 100 आवेदन, 13 लाभार्थियों के तुरंत बने आयुष्मान कार्ड

लोहाघाट:वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश चंद्र पांडे बने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य।

चंपावत:मुख्यमंत्री की घोषणा को मिली मंजूरी, सेलागाड़ से कोटकेन्द्री तक बनेगा संपर्क मार्ग

लोहाघाट:बोतोड़ी घाट में सरयू नदी में युवक के बहने की सूचना पुलिस मौके पर।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सीएमओ लोहाघाट ने उप जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण। चादरें रोज न बदलने पर जताई नाराजगी ।

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 16, 2026

सीएमओ लोहाघाट ने उप जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण।

चादरें रोज न बदलने पर जताई नाराजगी ।

लोहाघाट।सीएमओ चंपावत डॉक्टर देवेश चौहान ने आज गुरुवार को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ चौहान के द्वारा वार्ड, अल्ट्रासाउंड कक्ष, फार्मेसी ,शौचालय इंजेक्शन रूम आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमओ चंपावत के द्वारा वार्ड में बेड़ो की चादरो को निर्धारित दिन के हिसाब से न बदलने पर गहरी नाराजगी जताते हुए ड्यूटी अधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए मानको के हिसाब से रोज चादरे बदलने के निर्देश दिए तथा प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक को अस्पताल में स्वच्छता बनाए रखने तथा बाहर से दवा ना लिखने के भी निर्देश दिए गए।

इस दौरान सीएमओ चंपावत के द्वारा मरीज को दी जा रही दवाओं की जांच भी की। तथा मरीजों से उनका हाल-चाल जानकर अस्पताल में मिल रहे उपचार के बारे में भी जानकारी ली । सीएमओ चंपावत डॉक्टर देवेश चौहान ने कहा अस्पताल की व्यवस्था का जायजा लिया गया जो संतोष जनक पाई गई तथा जो कुछ कमियां है उन्हें जल्द दूर किया जाएगा। उन्होंने बताया लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय को 100 बेड़ों में तब्दील करने के लिए शासन को पत्राचार किया गया है।

जिलाधिकारी के सौजन्य से अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर का भी निर्माण कार्य चल रहा है। तथा अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा अपनी सेवाएं लगातार दी जा रही हैं। जिन चिकित्सकों की अस्पताल में कमी है उन्हें लाने के प्रयास भी जारी हैं। उन्होंने कहा उनका पूरा प्रयास है अस्पताल में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिले।

जरूरी खबरें