Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

दिल्ली:आईआरएस अधिकारी की बेटी से दुष्कर्म के बाद हत्या आरोपी पूर्व नौकर गिरफ्तार।

चंपावत जिला ग्राम प्रधान संगठन कार्यकारिणी का हुआ विस्तार।

लोहाघाट:गाय के पेट में धसा लोहे का पाइप देवदूत बनी फायर ब्रिगेड बचाई जान।

लोहाघाट:दुर्घटनाओं को दावत देता डिग्री कॉलेज तिराहा प्रशासन बेखबर। चौड़ीकरण की मांग।

लोहाघाट:शराब पीकर चला रहा था कैंटर गिरफ्तार वाहन सीज ।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ0 राजीव कुमार चौहान की तैनाती।

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 9, 2026

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ0 राजीव कुमार चौहान की तैनाती।

लोहाघाट क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है ।लंबे समय से क्षेत्र की जनता लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती की मांग कर रहे थे। यह मांग धामी सरकार के द्वारा जनता की पूरी कर दी गई है। सोमवार को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी ने जानकारी देते हुए बताया। सीएमओ चंपावत डॉक्टर देवेश चौहान के निर्देश पर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजीव कुमार चौहान की नियुक्ति कर दी गई है। डॉ राठी ने बताया डॉक्टर चौहान ने पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने बताया एक हफ्ते की भीतर लोहाघाट क्षेत्र की जनता को हड्डी रोग विशेषज्ञ की सेवाएं मिलनी शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा लोहाघाट में वर्तमान में नौ विशेषज्ञ चिकित्सक बेहतर कार्य कर मरीज को अपनी बेहतर सेवाएं दे रहे हैं। हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती होने पर क्षेत्र वासियों ने धामी सरकार व स्वास्थ्य विभाग को धन्यवाद दिया है। मालूम हो लंबे समय से लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में हड्डी रोग विशेषज्ञ की सख़्त आवश्यकता थी। जनता की समस्या को देखते हुए सीएमओ चंपावत डॉक्टर देवेश चौहान के निर्देश पर चंपावत जिला चिकित्सालय के हड्डी रोग विशेषज्ञ हफ्ते में दो दिन लोहाघाट में अपनी सेवाएं दे रहे थे। अब हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती होने से जनता को बड़ी राहत मिलने जा रही है।

जरूरी खबरें