Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:डीएम ने लापरवाही पर लघु सिंचाई के अधिशासी अभियंता व अभियंताओं का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के अंतिम दल के साथ गीता धामी ने की मुलाकात

लोहाघाट:15 अगस्त की तैयारी को लेकर बैठक। धूमधाम से निकाली जाएगी प्रभात फेरी।

चंपावत:जनता मिलन में आए 100 आवेदन, 13 लाभार्थियों के तुरंत बने आयुष्मान कार्ड

लोहाघाट:वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश चंद्र पांडे बने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : पूर्णागिरि में वर्षभर सुलभ होंगी स्वास्थ्य सेवाएं, सेलागाड़ में शीघ्र होगी फार्मासिस्ट की तैनाती

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 6, 2026

पूर्णागिरि क्षेत्र में वर्षभर सुलभ होंगी स्वास्थ्य सेवाएं, सेलागाड़ में शीघ्र होगी फार्मासिस्ट की स्थायी नियुक्ति: मुख्य चिकित्सा अधिकारीजनपद के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ पूर्णागिरि धाम एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंपावत डॉ. देवेश चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धालुओं और स्थानीय ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है।उन्होंने बताया कि पूर्णागिरि क्षेत्र के सेलागाड़ में विभाग के पास अपना भवन उपलब्ध है। यहां स्थायी चिकित्सक की अनुपलब्धता को देखते हुए शीघ्र ही एक स्थायी फार्मासिस्ट की नियुक्ति की जाएगी, जिससे क्षेत्र में पूरे वर्ष सामान्य चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध रह सकेंगी। इससे स्थानीय ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं को छोटे-मोटे उपचार के लिए अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में पूर्णागिरि मेले के दौरान विभाग द्वारा ठुलीगाड़, भैरव मंदिर तथा काली मंदिर परिसर जैसे महत्वपूर्ण स्थलों पर विशेष चिकित्सा शिविर संचालित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में डॉक्टरों एवं फार्मासिस्टों की टीम तैनात रहती है, जो श्रद्धालुओं को आवश्यक चिकित्सा सेवाएं एवं आपातकालीन उपचार उपलब्ध करा रही है।उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि पूर्णागिरि क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं तथा स्थानीय ग्रामीणों को सुलभ, समयबद्ध और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

जरूरी खबरें