Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:सीएमओ डॉक्टर चौहान के प्रयास लाए रंग लोहाघाट में ईएनटी सर्जन की तैनाती।

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 16, 2025

सीएमओ डॉक्टर चौहान के प्रयास लाए रंग लोहाघाट में ईएनटी सर्जन की तैनाती। सीएमओ चंपावत डॉक्टर देवेश चौहान के प्रयास रंग लाते जा रहे हैं ।डॉक्टर चौहान के प्रयासों से शासन ने लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में ईएनटी सर्जन डॉक्टर शशांक अधिकारी की तैनाती कर दी है ।इसके आदेश सीएमओ चंपावत डॉक्टर चौहान के द्वारा कर दिए गए हैं। लोहाघाट क्षेत्र के ईएनटी मरीजों को अब बाहर के अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। डॉक्टर चौहान ने कहा उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट के लिए अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के प्रयासों में लगे हुए हैं। कहा लोहाघाट में फिजिशियन ,स्त्री रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट ,आई सर्जन, निश्चेतक के बाद अब ईएनटी सर्जन की तैनाती कर दी गई है। बताया जल्द चाइल्ड स्पेशलिस्ट की भी तैनाती की जाएगी। वही लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में ईएनटी सर्जन की तैनाती पर लोहाघाट पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा व नगर वासियों ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद दिया है।

जरूरी खबरें