Sunday 2nd of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट: सरस्वती शिशु मंदिर शाखा मष्टा में गुरु पूजन उत्सव मनाया गया

चंपावत:कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सांसद पप्पू यादव के खिलाफ पाटी थाने मे तहरीर मुकदमा दर्ज करने की मांग

चंपावत:जिलाधिकारी से भिंगराड़ा में पक्के नाले के निर्माण की मांग हो रहा है बड़ा खतरा।

चंपावत:कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से न हो बाहर: जिलाधिकारी

लोहाघाट:बदहाल हालत में लोहाघाट की मीट/ सब्जी मंडी मीट व्यापारियों की सुविधा देने की मांग।

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : लोहाघाट:मायावती धर्मार्थ चिकित्सालय ने बर्दाखान में लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर। मरीज को राहत

Laxman Singh Bisht

Sun, May 24, 2026

मायावती धर्मार्थ चिकित्सालय ने बर्दाखान में लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर। मरीज को राहत

170 से अधिक मरीजों का उपचार।

लोहाघाट के मायावती धर्मार्थ अस्पताल की ओर से आज रविवार को बाराकोट ब्लॉक के बर्दाखान के मां बरदायिनी मंदिर परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ, फिजिशियन, दंत रोग विशेषज्ञों के द्वारा जनता के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर का बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता ने लाभ उठाया तथा मायावती धर्मार्थ अस्पताल का धन्यवाद किया। शिविर में लोगों की स्वास्थ्य जांच करने के साथ-साथ आवश्यक चिकित्सा निशुल्क दवाइयां तथा दातों से संबंधित उपचार किए गए। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा 170 मरीज का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा का वितरण किया गया तथा 35 मरीज के दांत भी निकाले गए।शिविर में मायावती धर्मार्थ चिकित्सालय के प्रबंधक स्वामी एक देवानंद महाराज ,स्वामी आत्म प्रकाश आनंद जी महाराज, डॉ 0डी एस दुबे ,डॉक्टर नीरज द्विवेदी ,डॉक्टर विजन पाल ,डॉ अनूज कुमार सिंह राणा ,डॉक्टर लोकेश जोशी, पंकज चौड़ाकोटी मनोज पुनेठा,सतीश पुनेठा, अनिल पुनेठा,मोनिका जोशी ,अजय पुनेठा ,जीवन राम ,राज्य आंदोलनकारी सामाजिक कार्यकर्ता राजू गड़कोटी, जिला पंचायत सदस्य मनीष कालाकोटी ,मनोज जोशी क्षेत्र पंचायत सदस्य,भवान कालाकोटी, भास्कर जोशी, शंकरदत्त जोशी, मोहन जोशी, योगेश जोशी, दीनानाथ जोशी, प्रशांत सिंह निर्मल जोशी, कमल जोशी, तारादत्त जोशी ,नन्दा बल्लभ बगौली निर्मल चौधरी ,मुकेश चौधरी ,कैलाश जोशी, हरीश‌ सिंह ,भुवन अधिकारी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें