Monday 9th of March 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर व पूर्णागिरि क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान, भंडारों व खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

चंपावत:पी यू सी प्रमाणपत्र के बिना वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: जिला पूर्ति अधिकारी

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ0 राजीव कुमार चौहान की तैनाती।

टनकपुर:मेले की भीड़ में बिछड़ी बच्चियों को चम्पावत पुलिस ने परिजनों से मिलाया

लोहाघाट:हाई वोल्टेज आने से लोगों के फुके विद्युत उपकरण भारी नुकसान। विद्युत विभाग के खिलाफ जताई नाराजगी।

: लोहाघाट:पर्यटकों के स्वागत के लिए लोहाघाट नगर को नीट एंड क्लीन बनाने मे जुटी पालिका।  देवदार के पेड़ों की सुरक्षा के लिए नियमित गस्त करेंगे पालिका कर्मचारी। 

Laxman Singh Bisht

Thu, May 2, 2024
पर्यटकों के स्वागत के लिए लोहाघाट नगर को नीट एंड क्लीन बनाने मे जुटी पालिका। लोहाघाट नगर पालिका मे नए अधिशासी अधिकारी पीएस बोहरा के आने के साथ ही नगर को नीट एंड क्लीन बनाने का युद्ध स्तर पर अभियान शुरू कर दिया गया है। जिसके तहत नगर के सभी नालियों व नालों को साफ करने का काम शुरू किया गया है। पिछले कई महिनों से नालियों की सफाई न होने के कारण यह मलवे से लबा लब भरे हुए हैं जिनसे सडांध निकलने के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो रहा था। अधिशासी अधिकारी के अनुसार नगर में पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो गई है। उनके आने से पूर्व नगर को नीट एंड क्लीन बनाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। दुकानों के आगे नगर पालिका द्वारा निशुल्क वितरित किए गए डस्टबिन न रखने एवं गंदगी होने पर सभी व्यापारियों व खोखे- फड़ वालों को आगाह किया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी के अनुसार नगर की प्राकृतिक सुंदरता के प्रतीक देवदार के वृक्षों को नुकसान पहुंचाने एवं पेड़ों के नीचे कूड़ा डालने वालों के खिलाफ त्वरित कार्यवाही की जाएगी। अब नगर पालिका के कर्मचारी  गस्त कर पेड़ों को नुकसान पहुंचाने वालों को चिन्हित करेगा। जिनके खिलाफ वन विभाग व पालिका द्वारा अपने-अपने स्तर से कार्यवाही की जाएगी। ईओ के अनुसार नगर को नीट एंड क्लीन बनाने के लिए हर व्यक्ति को सहयोग के लिए आगे आना चाहिए। पालिका द्वारा हर मोहल्ले में वाहन भेज कर नियमित कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है। नगर के लोगों को किसी प्रकार की दिक्कतें होने पर वह उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं।

जरूरी खबरें