Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर :शारदा डूबे दो युवको में से एक का शव एसडीआरएफ ने किया बरामद, दूसरे की तलाश जारी।

लोहाघाट:मांगों को लेकर बुजुर्ग चेतराम का धरना 29वें दिन भी रहा जारी। 3 जुलाई से करेंगे आमरण अनशन

टनकपुर:शारदा नदी में डूबे युवकों की तलाश जारी सर्च अभियान का जायजा लेने पहुंची एसपी चम्पावत

चंपावत:मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं हेतु मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन जारी, 30 जून अंतिम तिथि

चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने दूर दूर क्षेत्र से आए ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर किया समाधान।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:जिला चिकित्सालय में बताया ऑपरेशन लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में हुई नॉर्मल डिलीवरी ।

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 25, 2025

जिला चिकित्सालय में मशीन न होने के चलते नवजात को हल्द्वानी किया रेफरलोहाघाट:जिस गर्भवती महिला का चंपावत जिला चिकित्सालय मे ऑपरेशन करने की बात कही गई वही लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की महिला चिकित्सक ने महिला की नॉर्मल डिलीवरी कराई ।लोहाघाट के ट्रेजरी क्षेत्र में रहने वाली रचना कार्की (28) पत्नी लक्ष्मण सिंह कार्की को सोमवार रात 9:30 बजे के लगभग प्रसव पीड़ा हुई जिसके बाद परिजन व पड़ोसी रचना को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाए जहां गर्भवती महिला का बीपी बढ़ा हुआ देख चिकित्सा स्टाफ़ ने चंपावत जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया परिजन रात में गर्भवती महिलाओं को जिला चिकित्सालय चंपावत लाए। परिजनों ने बताया जिला चिकित्सालय में चिकित्सा स्टाफ के द्वारा गर्भवती महिला का बीपी बड़ा होने व अन्य समस्याओं की बात कह कर ऑपरेशन करने या सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले जाने को कहा गया। जिसके बाद परिजन गर्भवती महिला को लोहाघाट आवास मे लाए ।मंगलवार सुबह परिजन महिला को एक बार फिर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाए ,जहां गाइनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर मृणालिनी के द्वारा महिला की नॉर्मल डिलीवरी कराई गई महिला ने बच्ची को जन्म दिया ।वही नॉर्मल डिलीवरी होने पर परिजनों ने राहत की सांस लेते हुए डॉक्टर मृणालिनी व नर्सिंग स्टाफ का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया। डॉक्टर मृणालिनी ने बताया मरीज का बीपी काफी बड़ा हुआ था तथा लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में सुविधा न होने के कारण मरीज को रात में रेफर किया गया था पर सुबह मरीज को उनके पास लाया गया जिसके बाद गर्भवती का सुरक्षित प्रसव कराया गया उन्होंने कहा बच्ची का वजन काफी कम है तथा अन्य समस्याओं को देखते हुए जिला चिकित्सालय चंपावत रेफर कर दिया गया है ।वही चंपावत जिला चिकित्सालय में जीवन रक्षक मशीन ना होने तथा गंभीर हालात होने के चलते नवजात बच्ची को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रैफर कर दिया गया। प्रसव मे नर्सिंग स्टाफ की नजमा ,बबीता व राखी के द्वारा सहयोग किया गया। वहीं लोगों ने कहा लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती के बाद गर्भवती महिलाओं व अन्य महिलाओं को काफी सुविधा मिल रही है।

लेकिन चंपावत जिला अस्पताल में मशीन ना होने के कारण नवजात की जान बचाने के लिए एक बार फिर परिजनों को हल्द्वानी की दौड़ लगानी पड़ रही है जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है।

जरूरी खबरें