रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:कागजो व बोर्ड पर नहीं धरातल पर चाहिए लोहाघाट मे उप जिला चिकित्सालय की सुविधा: राजू भैया।
कागजो व बोर्ड पर नहीं धरातल पर चाहिए लोहाघाट मे उप जिला चिकित्सालय की सुविधा: राजू भैया।
लोहाघाट अस्पताल में उप जिला चिकित्सालय की सुविधा न मिलने पर यूकेडी जिला अध्यक्ष ने जताई नाराजगी।

सरकार से अस्पताल के नए भवन निर्माण व उप जिला चिकित्सालय की सुविधा की उठाई मांग।

यूकेडी जिला अध्यक्ष चंपावत राजू भैया ने लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाया है। यूकेडी जिला अध्यक्ष ने कहा लगभग 4 साल पहले लोहाघाट अस्पताल को उप जिला चिकित्सालय घोषित कर दिया गया है । स्वास्थ्य विभाग के द्वारा उप जिला चिकित्सालय का बोर्ड भी अस्पताल में चस्पा किया है पर आज भी मरीजो को सुविधा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की दी जा रही है। उन्होंने कहा आज अस्पताल में जगह की कमी के चलते मरीजो के साथ-साथ चिकित्सकों को भी उपचार करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा उप जिला चिकित्सालय में मरीजों के बैठने तक के लिए जगह नहीं है कई मरीज खड़े-खड़े अपनी बारी का इंतजार करते हैं। आईसीयू है पर उसका संचालन नहीं होता है। उन्होंने कहा कोरोना काल में लगा ऑक्सीजन जनरेट प्लांट कई वर्षों से सफेद हाथी बना हुआ है। बरसों पहले ट्रामा सेंटर बनाया गया था जो कभी अस्तित्व में ही नहीं आया। यूकेडी जिला अध्यक्ष ने कहा अस्पताल कम से कम 50 बेड का होना था पर सरकार की ढीली- ढाली कार्यप्रणाली के चलते आज तक नहीं हो पाए। जिसका खामियाजा आज दूर दराज क्षेत्र से आने वाली जनता को भुगतना पड़ता है। उन्होंने कहा जिलाधिकारी के द्वारा नए ऑपरेशन थिएटर का निर्माण कार्य कराया गया है जिसके लिए वह जिलाधिकारी को धन्यवाद देते हैं। पर ऑपरेशन थिएटर में अभी तक उपकरणों की व्यवस्था नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा अस्पताल में जगह की भारी कमी के चलते कई दिक्कतों का सामना मरीजो को करना पड़ रहा है। यूकेडी जिला अध्यक्ष ने कहा लोहाघाट की जनता को उप जिला चिकित्सालय कागजों व बोर्ड पर नहीं धरातल पर चाहिए। कहा अस्पताल में चिकित्सको व स्टाफ की कमी नहीं है पर संसाधनों का भारी अभाव है जिसका खामियाजा मरीजो को भुगतना पड़ता है और सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधा की बात करती है। उन्होंने का मामले में सरकार के प्रतिनिधि खामोश बैठे हैं। उन्होंने सरकार व स्वास्थ्य विभाग से जल्द से जल्द अस्पताल में उपजिला चिकित्सालय की सुविधा देने की मांग की कहा सरकार ने हर जिले मे मेडिकल कॉलेज खोलने की बात कही थी पर चंपावत में आज तक नहीं खोला गया है। तो वही मामले में लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष राजकिशोर शाह ने भी गहरी नाराजगी जताते हुए जगह व सुविधा की कमी के चलते जनता को होने वाली दिक्कतो पर सरकार की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा चार से पांच वर्ष का समय लोहाघाट अस्पताल को उप जिला चिकित्सालय बने हो गया है पर सुविधा पुराने ढर्रे पर चल रही है। उन्होंने कहा सरकार व स्वास्थ्य विभाग जल्द से जल्द लोहाघाट की जनता को उप जिला चिकित्सालय की सुविधा व नया भवन मुहैया कराये।
विज्ञापन