Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

चंपावत:श्री लधौनधुरा शिव मंदिर में विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ जलाभिषेक

लोहाघाट:दीपक जोशी फिर बने मां अखिलतारिणी धाम मंदिर समिति के अध्यक्ष।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में मरीजों को नहीं मिलेंगी फिजिशियन की सेवाएं चार धाम यात्रा में लगी ड्यूटी।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 12, 2025

आज से मरीजो को करना पड़ेगा दिक्कतो का सामना लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के एकमात्र फिजिशियन डॉ राकेश जोशी की ड्यूटी शासन के द्वारा चार धाम यात्रा में लगा दी गई है ।जिस कारण आज शनिवार से लगभग 20 दिन के लिए क्षेत्र के मरीजों को डॉक्टर जोशी की सेवाएं उपलब्ध नहीं हो पाएंगी और दूर-दूर क्षेत्र से आने वाले मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। फिजिशियन डॉक्टर राकेश जोशी के आने से लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाएं काफी हद तक पटरी पर लौटी थी । लोगों ने डॉक्टर जोशी की चार धाम यात्रा में ड्यूटी लगाई जाने पर गहरी नाराजगी जताई है लोगों ने कहा डॉक्टर जोशी के रहने से मरीजों को काफी राहत मिल रही थी। लोग बाहर के अस्पताल के धक्के खाने से बच रहे थे ।लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के फैसले को गलत बताया है। सीएमओ चंपावत डॉक्टर देवेश चौहान ने बताया लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय मे फिजिशियन डॉक्टर कृतिका मेहता के द्वारा मरीजों को देखा जा रहा है।

जरूरी खबरें