Saturday 9th of May 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:आली विसराडी मे मानसून में आपदा आने का बड़ा खतरा। दहशत के साए में ग्रामीण।

हल्द्वानी में सपेरा गैंग का पर्दाफाश 25 लाख के जेवर और बर्तन बरामद

लोहाघाट:मायावती धर्मार्थ चिकित्सालय में 12 से 15 मई तक लगेगा निशुल्क हृदय रोग चिकित्सा शिविर।

चंपावत :सीएम धामी ने भिंगराड़ा मंदिर सील के सौन्दर्यकरण हेतु अवशेष ₹29.70 लाख की वित्तीय स्वीकृति की प्रदान

चंपावत:नशा तस्करों की 30 लाख रुपए की अवैध संपत्ति होगी जब्त चंपावत पुलिस की बड़ी कार्यवाही

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत में एमआरआई मशीन लगाने की तैयारी शुरू डीएम ने किया क्रिटिकल यूनिट का निरीक्षण

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 6, 2026

क्रिटिकल केयर यूनिट का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, एमआरआई मशीन स्थापना की तैयारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से जनपद चम्पावत को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सौगात मिलने जा रही है। जिला अस्पताल में आपातकालीन चिकित्सा प्रतिक्रिया परियोजना के अंतर्गत 50 बेडेड अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसमें एमआरआई मशीन की स्थापना भी की जा रही है।जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने आज शुक्रवार को निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आइसोलेशन वार्ड, आईसीयू ब्लॉक, ऑपरेशन थियेटर, एमआरआई कक्ष एवं एक्स-रे कक्ष सहित विभिन्न निर्माणाधीन हिस्सों का अवलोकन किया।जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल को निर्देश दिए कि लगभग ₹2022.90 लाख की लागत से निर्माणाधीन इस महत्वपूर्ण परियोजना को तेजी एवं गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।उन्होंने बताया कि क्रिटिकल केयर यूनिट में 4 आइसोलेशन वार्ड, 2 आईसीयू वार्ड, 2 ऑपरेशन थियेटर, एमआरआई कक्ष एवं एक्स-रे कक्ष सहित आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके पूर्ण होने पर गंभीर एवं आपातकालीन रोगियों को जनपद स्तर पर ही बेहतर उपचार मिल सकेगा और बाहर रेफर होने की आवश्यकता में कमी आएगी।उल्लेखनीय है कि इस यूनिट में आईसीआईसीआई फाउंडेशन द्वारा CSR मद से एमआरआई मशीन भी स्थापित की जा रही है। निरीक्षण के दौरान मुख्यचिकित्सा अधिकारी डॉ देवेश चौहान, ब्रिडकुल के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें