रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत में 18 से 20 सितम्बर तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं होंगी उपलब्ध,
Laxman Singh Bisht
चम्पावत में 18 से 20 सितम्बर तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं होंगी उपलब्ध,
जनपदवासियों को मिलेगा बेहतर स्वास्थ्य परामर्श
अपोलो हॉस्पिटल दिल्ली के सहयोग से जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य शिविर, हृदय, किडनी, न्यूरो एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने तथा आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार दिए जा रहे दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद चम्पावत में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। आगामी 18 से 20 सितम्बर 2026 तक जिला चिकित्सालय चम्पावत में अपोलो हॉस्पिटल, दिल्ली के सहयोग से विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उपलब्ध रहेगी और स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श प्रदान करेगी।स्वास्थ्य शिविर में जनरल फिजिशियन डॉ. रोली, नेफ्रोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. शिवानी, न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. कौशल, ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. कपिल तथा कार्डियोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. आशिमा अपनी सेवाएं देंगे। इससे हृदय, किडनी, न्यूरो, हड्डी एवं सामान्य रोगों से संबंधित मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपदवासियों से इस विशेष स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनपद में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध होने से लोगों को बेहतर चिकित्सकीय परामर्श के लिए बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी तथा जरूरतमंद मरीजों को स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त हो सकेगा।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि 18 से 20 सितम्बर तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने संबंधित रोगों से पीड़ित लोगों से शिविर का लाभ लेने तथा चिकित्सकीय परामर्श के लिए अपनी पूर्व की जांच रिपोर्ट, चिकित्सकीय पर्चे एवं वर्तमान में ली जा रही दवाओं से संबंधित विवरण साथ लाने की अपील की है।जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपदवासियों तक बेहतर एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। यह स्वास्थ्य शिविर इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे जनपद के अधिक से अधिक लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
चंपावत:डबल इंजन सरकार में चंपावत जिले में क्यों परेशान है पशुपालक?
लोहाघाट में भाजपा ने धूमधाम से मनाया सीएम धामी का जन्म दिवस।
लोहाघाट:मां झूमाधूरी नंदा अष्टमी महोत्सव का रंगा रंग आगाज लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा।
चंपावत:क्षेत्र पंचायत पाटी की बीडीसी बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई विस्तृत सकारात्मक चर्चा
लोहाघाट:11:00 बजे तक नहीं खुले समाज कल्याण कार्यालय के ताले जनता करती रही इंतजार।
चंपावत:रीठा साहिब में 1 किलो 139 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार। रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
लोहाघाट: मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी।
लोहाघाट:मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी।
चंपावत:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर सेवा और स्वच्छता का संकल्प टी-गार्डन में चला बृहद स्वच्छता अभियान
चंपावत:पोक्सो के आरोपी को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा टनकपुर का है मामला।