रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:डबल इंजन सरकार में चंपावत जिले में क्यों परेशान है पशुपालक?
Laxman Singh Bisht
डबल इंजन सरकार में चंपावत जिले में क्यों परेशान है पशुपालक?
पशुपालकों ने आंचल डेयरी चंपावत में लगाया पशुपालकों के शोषण का आरोप। दूध के दामों में उठाए सवाल।
पशुपालकों की दूध के दामों में बढ़ोतरी की मांग
भाजपा डबल इंजन सरकार में चंपावत जिले के पर्वतीय क्षेत्र के पशुपालक काफी परेशान चल रहे है। पशु पालकों ने जिले की आंचल डेयरी पर पशुपालकों के शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। भाजपा नेता व जिले के प्रमुख पशुपालक राजेश बिष्ट ने आजकल पशुपालकों के हितों के लिए आंचल डेयरी चंपावत के खिलाफ युद्ध छेड़ा हुआ है। राजेश बिष्ट ने कहा जिले के पर्वतीय क्षेत्र के लोगों का प्रमुख रोजगार पशुपालन है। पशुपालक काफी कठिनाई उठाकर पशुपालन व्यवसाय करते हैं पर उसके बावजूद भी दुग्ध संघ चंपावत उन्हें दूध का 28 से 32 रुपया लीटर का भाव देता है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा आंचल डेयरी के द्वारा समय पर पशुपालकों को पशु आहार उपलब्ध नहीं कराया जाता है। नई डेयरी खोलने वालों को पुरानी मशीन दी जाती है। पशुपालकों का हर तरफ से शोषण किया जा रहा है। जिस कारण जिले के समस्त पशुपालक काफी परेशान है। उन्होंने हिमाचल की कांग्रेस सरकार का उदाहरण देते हुए कहा हिमाचल में पशुपालकों से खरीदे जाने वाले दूध के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी की गई है गाय का दूध: ₹61 प्रति लीटर भैंस का दूध: ₹71 प्रति लीटर तक दिया जा रहा है। पर उत्तराखंड व चंपावत के पर्वतीय क्षेत्रों में पशु पालको व डेयरी संचालकों का आंचल डेयरी के द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा। उन्होंने कहा आज पशुपालक दूध का उचित मूल्य न मिलने के कारण काफी परेशान है। जबकि पशु आहार, पशुओं की दवाओं वह अन्य सामग्री में महंगाई काफी बढ़ चुकी है। उन्होंने आंचल डेयरी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा वह क्षेत्र के पशुपालकों के साथ मिलकर लड़ाई लड़ रहे हैं ।उन्होंने कहा मामले को जल्द ही मुख्यमंत्री व पशुपालन मंत्री के सामने रखा जाएगा इसके लिए उनके द्वारा कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है उन्हें पूरा विश्वास है मुख्यमंत्री पशुपालकों की समस्या का समाधान करेंगे। उन्होंने कहा गांव की 70% जनता पशुपालन करती है तथा कई युवा बैंक से लोन लेकर डेयरी खोलकर स्वरोजगार कर रहे हैं पर दुग्ध संघ के द्वारा पशुपालकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा जल्द ही आंचल डेयरी के खिलाफ मुख्यमंत्री के निर्देशों पर जांच व कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तो वही जिले के पशुपालकों ने भी सरकार से दूध के दामों में बढ़ोतरी करने की मांग की है। फिलहाल पशु पालकों की लड़ाई जारी है। पर डबल इंजन सरकार में आदर्श चंपावत जिले में पशुपालक काफी परेशान है। अब देखना है डबल इंजन सरकार इन पशुपालकों की सुध कब लेती है।
विज्ञापन
लोहाघाट में भाजपा ने धूमधाम से मनाया सीएम धामी का जन्म दिवस।
लोहाघाट:मां झूमाधूरी नंदा अष्टमी महोत्सव का रंगा रंग आगाज लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा।
चंपावत:क्षेत्र पंचायत पाटी की बीडीसी बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई विस्तृत सकारात्मक चर्चा
लोहाघाट:11:00 बजे तक नहीं खुले समाज कल्याण कार्यालय के ताले जनता करती रही इंतजार।
चंपावत:रीठा साहिब में 1 किलो 139 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार। रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
लोहाघाट: मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी।
लोहाघाट:मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी।
चंपावत:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर सेवा और स्वच्छता का संकल्प टी-गार्डन में चला बृहद स्वच्छता अभियान
चंपावत:पोक्सो के आरोपी को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा टनकपुर का है मामला।