Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

चंपावत:श्री लधौनधुरा शिव मंदिर में विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ जलाभिषेक

लोहाघाट:दीपक जोशी फिर बने मां अखिलतारिणी धाम मंदिर समिति के अध्यक्ष।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : टनकपुर के मुक्केबाजों की हरियाणा में गूंज – राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन प्रदेश का नाम किया रोशन

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 26, 2025

स्पोर्ट्स हॉस्टल टनकपुर के उदीयमान मुक्केबाजों ने 19 से 25 जून 2025 तक रोहतक (हरियाणा) में आयोजित 6वीं राष्ट्रीय जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है।बॉक्सिंग कोच ललित मोहन कुंवर ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में हर्षित थापा ने 75 किग्रा भारवर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक, जबकि प्रियांशु वर्मा ने 48 किग्रा भारवर्ग में रजत पदक जीतकर चंपावत जनपद को राष्ट्रीय फलक पर गौरवान्वित किया।चम्पावत से केवल दो बालकों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया और दोनों ने पदक जीतकर जिले की मुक्केबाजी प्रतिभा को देशभर में पहचान दिलाई।इस सफलता पर जिलाधिकारी मनीष कुमार, मुख्य विकास अधिकारी जी.एस. खाती, प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, स्टेडियम प्रभारी मुकेश शर्मा, फुटबॉल प्रशिक्षक गौरव खोलिया, बॉक्सिंग प्रशिक्षक सूरज पांडे, सेवानिवृत्त उप क्रीड़ा अधिकारी जगजीवन सिंह मेहता, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रशिक्षक रेखा पांडे, नवीन चौहान, कैप्टन आनंद सिंह मेहरा, दीपक छतवाल (अध्यक्ष, जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन चंपावत), विकास राय (महासचिव), आलोक अग्रवाल (कोषाध्यक्ष), मनोज कुमार गुप्ता, दीपक सारदा, ललित मोहन भट्ट, रचित वल्दिया सहित अनेक खेलप्रेमियों व पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की।

जरूरी खबरें