G20 सम्मेलन को लेकर विदेशी डेलिगेट्स का दल पहुंचा पंतनगर छोलिया नर्तकों के दल ने किया विदेशी मेहमानों का जोरदार स्वागत
Laxman Singh Bisht
Mar 28, 2023 09:22 pm
12 views
28 Mar 2023
G-20 समिट लेकर विदेशी मेहमान पहुंचे पन्तनगर एयरपोर्ट
उत्तराखंड के रामनगर में 28 से 30 मार्च तक चलने वाली जी-20 समिट आज मंगलवार से शुरू हो रहा है। समिट में शामिल होने आने वाले विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए पन्तनगर एयरपोर्ट पर प्रशासन ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था समेत सभी तैयारियां पूरी कर ली थी ।विदेशी मेहमान कड़ी सुरक्षा के बीच पन्तनगर एयरपोर्ट से रुद्रपुर पहुंचेंगे जिसके बाद रामनगर जाएंगे। सूत्रों के अनुसार 36 विदेशी और 20 भारतीय सहित कुल 56 मेहमान रामनगर जी-20 समिट में शामिल होने के लिए आये हैं। 28 मार्च की दोपहर विदेशी प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार पन्तनगर एयरपोर्ट पर पहुंचे जहाँ उनको उत्तराखंड की ऐपड कला और माँ नन्दा सुनंदा चित्र से रूबरू कराया गया जिसके
पश्चात कुमाउँनी छोलिया लोक नृत्य के साथ विदेशी मेहमानों का स्वागत किया गया जिसके बाद लग्जरी बसों के द्वारा पन्तनगर से होटल रेडीसन ब्लू में दोपहर का लंच कराया जायेगा जिसमे विदेशी पकवानों के साथ-साथ उत्तराखंड के मंडुए की रोटी और भांग की चटनी का स्वाद भी चखा जायेगा जिसके बाद शाम चार बजे तक विदेशी डेलीगेट रामनगर पहुंचेंगे ।विदेशी मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था प्रशासन की ओर से ढिकुली के ताज रिजॉर्ट में की गई है। सोमवार को पंतनगर एयरपोर्ट से लेकर रामनगर ढिकुली तक विदेशी मेहमानों के आगमन का रिहर्सल प्रशासन की ओर से किया गया था ।
इन देशों के डेलीगेट होंगे शामिल ग्रुप ऑफ ट्वेंटी (जी-20) एक अंतरराष्ट्रीय सरकारी मंच है। इसमें 20 देश अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल होंगे। वही मित्र देश बांग्लादेश, मिस्र, मॉरीशस, नीदरलैंड, नाइजीरिया, ओमान, सिंगापुर, स्पेन और संयुक्त अरब अमीरात के डेलीगेट भी शामिल होंगे।
विश्व की ये 13 संस्थाएं होंगी शामिल-
जी-20 समिट में विश्व की 13 संस्थाएं भी हिस्सा लेंगी। इसमें संयुक्त राष्ट्र (यूएन), अंतरराष्ट्रीय मु्द्रा कोष (आईएमएफ), विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ), विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ), विश्व श्रम संगठन (आईएलओ), वित्तीय स्थिरता बोर्ड (एफएसबी), एटीडी (एशियाई विकास बैंक), ओईसीडी (ऑर्गनाइजेशन फॉर इकोनॉमिक कॉरपोरेशन एंड डेवलपमेंट), एयू चेयर (अफ्रीकन यूनियन), नेपाड चेयर (न्यू पाटर्नरशिप फॉर अफ्रीकन डिपार्टमेंट), एशियन चेयर (एसोसिएट ऑफ साउथ एशिया नेशन), आईएसए (इंटरनेशनल सोलर एलायंस), सीडीआरआई (कोलेशन फॉर डिजाइटर रिजलिंट इनफारट्रेक्चर) शामिल हैं।
इन बिंदुओं पर होगी भारत की प्राथमिकताएं-
हरित, विकास, जलवायु वित्त और लाइफ।
त्वरित, समावेशी और लचीला विकास।
एसडीजी (सबस्टेनिबल डवलपमेंट गोल्स) पर प्रगति में तेजी लाना।
तकनीकी परिवर्तन और डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना।
21वीं सदी के लिए बहुपक्षीय संस्थान।
महिलाओं के नेतृत्व में विकास।

विज्ञापन
उत्तराखंड:18 नवंबर को आयोजित होगी डीएलएड प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ।
चंपावत:आदर्श ग्राम सिमल्टा और फोर्ती के समग्र विकास को मिलेगी गति, जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा
लोहाघाट:निस्संतान दंपतियों के लिए आस्था और विश्वास का पवित्र धाम है झूमाधुरी मंदिर:शशांक पाण्डेय
चंपावत:मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों ने पाटी एसडीएम कार्यालय में भरी हुंकार, कहा 12 सूत्रीय मांगें पूरी न होने तक नहीं लेंगे विराम।
अभियंता दिवस: राष्ट्र निर्माण में अभियंताओं की महत्वपूर्ण भूमिका।
लोहाघाट:रेडियोलॉजिस्ट के छुट्टी पर जाने से लोहाघाट में पिछले 4 दिनों से अल्ट्रासाउंड सेवा बंद।
लोहाघाट:राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर सुलेख एवं श्रुतलेख प्रतियोगिता आयोजित
बाराकोट: मांगों को लेकर ग्राम प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की भी चेतावनी।
चंपावत:शिक्षा का अधिकार के तहत निजी स्कूलों की 25% सीटों पर द्वितीय चरण की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू,
लोहाघाट:एक कटोरा दाल समोसा सीएम तेरा नहीं भरोसा मानदेय को लेकर आशाओं का आंदोलन जारी।