Monday 31st of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी:रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामले में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

बाराकोट:पडासो सेरा में वायरल फीवर का प्रकोप स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव जाकर ग्रामीणों का किया उपचार

किच्छा:आपत्तिजनक बयान पर मुस्लिम युवाओं ने रुद्रपुर के भाजपा विधायक शिव अरोड़ा का किया पुतला दहन

उत्तराखंड में साढ़े 6 लाख से अधिक महिलाएं उठाएंगी निशुल्क रोडवेज बस यात्रा का लाभ

चंपावत:टनकपुर पुलिस ने महिला सहित 02 वारंटी किए गिरफ्तार

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत।

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 1, 2026

हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत।

तेहरान में खामेनेई की मौत पर लगे इंतकाम इंतकाम के नारे।

मुज्तबा खामेनेई होंगे ईरान के सुप्रीम लीडर।

अमेरिका व इसराइल के हमले से ईरान के सर्वोच्च नेता अली हुसैनी खामेनेई की मौत हो गई है। ईरान के सरकारी टीवी चैनल प्रेस टीवी ने इसकी पुष्टि कर दी है। ईरानी मीडिया के अनुसार यह हमला तेहरान स्थित लीडर रेज़िडेंस में हुआ। खामेनेई की मौत की घोषणा करते हुए प्रेस टीवी की एंकर मरयम अजारचेहर भावुक होकर रो पड़ीं।उन्होंने ऑन-एयर कहा, 'इमाम खामेनेई ने अली की तरह जीवन जिया और हुसैन की तरह शहादत पाई.' प्रेस टीवी के मुताबिक, ईरानी सरकार ने सर्वोच्च नेता की कथित शहादत के बाद 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। इसके साथ ही देश में 7 दिन की आधिकारिक छुट्टी भी घोषित की गई है ईरान के प्रमुख शहरों में सरकारी इमारतों पर झंडे आधे झुका दिए गए हैं और धार्मिक स्थलों पर विशेष शोक सभाओं की तैयारी की जा रही है। खामेनेई की मौत पर ईरान में भारी आक्रोश सड़कों में लगे इंतकाम इंतकाम के नारे। मुज्तबा खामेनेई होंगे ईरान के सुप्रीम लीडर।

विज्ञापन

जरूरी खबरें