Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट को सड़क विकास की बड़ी सौगात, चिल्कोट मोटर मार्ग के सुधारीकरण को 2.06 करोड़ रूपये की मिली स्वीकृति

लोहाघाट:धर्मघर साधन सहकारी समिति की वार्षिक आम जलसा बैठक संपन्न

लोहाघाट क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं का मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति में चयन।

लोहाघाट विकास संघर्ष समिति की मांग लोहाघाट में भी खुले श्रम कार्यालय।

बाराकोट :रा0उच्च0 मा0 विद्यालय चूलागांव में शिक्षकों के स्थानांतरण से छात्र-छात्राओं का पठन-पाटन प्रभावित

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : फीफा वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना को एक गोल से हराकर स्पेन बनी विश्व विजेता।

Laxman Singh Bisht

Mon, Jul 20, 2026

फीफा वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना को एक गोल से हराकर स्पेन बनी विश्व विजेता।

रविवार को हुए फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर स्पेन वर्ल्ड चैंपियन बन गया है। मैच का एकमात्र गोल 106वें मिनट में फेरान टोरेस ने किया।स्पेन ने 16 साल बाद वर्ल्ड कप जीता है।आखिरी बार उसने 2010 में विश्व कप ट्रॉफी उठाई थी।वहीं अर्जेंटीना को आखिरी मिनटों में बराबरी का सुनहरा मौका मिला, लेकिन उसे लियोनेल मेसी की टीम गोल में तब्दील नहीं कर पाई। अतिरिक्त समय में मुकाबले का निर्णय हुआ फुल टाइम तक दोनों टीमें बराबरी पर थी। स्पेन के विश्व विजेता बनते ही उनके प्रशंसक खुशी से झूम उठे।फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना का सामना स्पेन से हुआ। दोनों टीमों के बीच यह खिताबी मुकाबला न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में खेला जा रहा है। अर्जेंटीना की टीम डिफेंडिंग चैम्पियन है और वो चौथी बार खिताब बचाने उतरी है। दूसरी ओर स्पेन ने सिर्फ एक बार 2010 में खिताबी जीत हासिल की थी। मुकाबला काफी रोमांचक रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें