Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर बैठक एवं प्रशिक्षण

चंपावत:एमटीपी किट की अवैध बिक्री रोकने हेतु औषधि विभाग का संयुक्त निरीक्षण अभियान

अगले 3 घंटे के लिए चंपावत सहित कई जिलों में येलो अलर्ट

लोहाघाट:अपर सचिव ने 'सरकार जनता के द्वार' कार्यक्रम के तहत लोहाघाट में की विकास कार्यों की समीक्षा

चंपावत:गुमशुदाओं की बरामदगी एवं अज्ञात शवो की शिनाख्त के एसपी ने दिए निर्देश

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: साहबराम : Aaj Ka Rashifal: आज कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, जाने अपना आज का राशिफल 

Editor

Wed, Sep 3, 2025

Aaj Ka Rashifal: आज सभी राशियों के लिए दिन कैसा बीतने वाला है, आइए जानते है आज के राशिफल के अनुसार किन राशि के जातकों को आज भरपूर लाभ मिलने वाला है। 

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल… Aaj Ka Rashifal
मेष राशि

आज का दिन आपके लिए किसी निवेश संबंधी मामले में अच्छा रहने वाला है। आप कामों को लेकर उतावलापन ना दिखाएं। जीवनसाथी के साथ आप रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे। बिजनेस कर रहे लोग अपनी कमाई के बढ़ने पर पूरा ध्यान देंगे। आप अपने कामों में उत्साह से जुड़ेंगे, जिससे आपके काम आसानी से पूरे होंगे, लेकिन आपकी सेहत आपको समस्या दे सकती है। 

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप अपने किसी काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। 

मिथुन राशि

आज आप अपने कामों में सुधार लाने की पूरे कोशिश करेंगे। आपको अपने जीवनशैली को बेहतर करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको अपने पिताजी की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने किसी सहयोगी से काम को लेकर कोई बातचीत कर सकते हैं। आपके दिए गए सुझावों से आपके बॉस काफी खुश होंगे।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। यदि आप किसी काम को लेकर कोई लोन अप्लाई कर रहे थे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। किसी सरकारी काम के पूरा होने में कोई समस्या खड़ी हो सकती है।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको बिजनेस में अच्छा लाभ मिलने से खुशी होगी। शेयर बाजार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आध्यात्म के कार्यों के प्रति आपके काफी रुचि रहेगी। आपको पार्टनरशिप में कोई काम करना बेहतर रहेगा। आप अपने घर में किसी नए काम की शुरुआत करा सकते हैं।

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। नौकरीपेशा लोग अपने काम के प्रति काफी समर्पित रहेंगे, जिससे उनके बॉस भी काफी खुश रहेंगे। आपको अपनी जरूरत के खर्चों को भी नियंत्रण में करना होगा। आप अपनी वाणी और व्यवहार पर थोड़ा संयम रखें। आपको किसी की कहासुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। आपका कोई विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है।

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए खर्चों को लेकर योजना बनाकर चलने के लिए रहेगा। आप अपने व्यवसाय की योजनाओं में अच्छा लाभ उठाएं। आप जीवनसाथी को कहीं घूमाने लेकर जा सकते हैं। आप अपने कामों को कल पर टालने से बचें। आपको अपने पारिवारिक रिश्तों में थोड़ा संयम बनाए रखना होगा।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए आर्थिक मामलों में थोड़ा संयम से चलने के लिए रहेगा। आपके आप पड़ोस में यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपने खानपान पर पूरा ध्यान देना होगा। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। आपको अपने खर्चों को लेकर बजट बनाकर चलना होगा।

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए सुख-समृद्धि बढ़ाने वाला है। आपकी खुशियों को चार चांद लगेंगे और आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। यदि आप किसी प्रॉपर्टी भी खरीदारी की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी हो सकती है।

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपके मन में किसी काम को लेकर संशय हो, तो उसे काम में आप बिल्कुल आगे ना बढ़ें। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। आप किसी नए काम को करने की भी योजना बनाएंगे। आपको किसी वाद-विवाद की स्थिति से दूर रहना होगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपका कोई सहयोगी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। आपके खर्च भी अधिक रहेंगे, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती हैं। आपका किसी पुरानी गलती से पर्दा उठने से आपका मन पसन्न रहेगा।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अच्छे कामों को करने के लिए तत्पर रहेंगे और आप अच्छी सोच से आगे बढ़ेंगे। सामाजिक कामों में आप आगे बढ़ेंगे। व्यवसाय में दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आपका धन यदि रुका हुआ था, तो वह भी आपको मिलेगा। आपको कोई सरकारी टेंडर मिल सकता है, जिससे आपको खुशी होगी।

जरूरी खबरें