Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

चंपावत:श्री लधौनधुरा शिव मंदिर में विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ जलाभिषेक

लोहाघाट:दीपक जोशी फिर बने मां अखिलतारिणी धाम मंदिर समिति के अध्यक्ष।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : अहमदाबाद प्लेन हादसे में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी का निधन।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 12, 2025

अहमदाबाद प्लेन हादसे में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी का निधन।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घटनास्थल का करेंगे दौरा

हादसे में यात्री विश्वास कुमार रमेश सुरक्षित बच गए।आज गुरुवार दोपहर को अहमदाबाद में एयर इंडिया के ड्रीम लाइनर प्लेन क्रैश में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक पूर्व सीएम रुपाणी अपनी बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे ।लेकिन उनका इस दुखद हादसे में निधन हो गया। मालूम हो इस प्लेन में क्रू मेंबर सहित 242 यात्री सवार थे। अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर के मुताबिक विमान हादसे में एक व्यक्ति बचा हुआ है जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है ।वही इस भीषण विमान हादसे पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,गृह मंत्री अमित शाह सहित कई राजनेताओं ने दुख जताया है गृहमंत्री अमित शाह गुजरात पहुंच रहे हैं जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी घटनास्थल का दौरा करेंगे। विमान में 169 भारतीय यात्री, ब्रिटेन के 53 यात्री ,पुर्तगाल के 07 यात्री, कनाडा का 02 यात्री तथा 12 क्रू मेंबर सवार थे। फिलहाल प्लेन दुर्घटना के कारणों के जांच के आदेश दे दिए गए है।पुलिस कमिश्नर के मुताबिक हादसे में एक यात्री विश्वास कुमार रमेश सुरक्षित बच गए है। जिनका उपचार चल रहा है। हादसे मे तीन मेडिकल स्टूडेंट की भी मौत हो गई है जो हादसे के समय मेडिकल कॉलेज की कैंटीन में खाना खा रहे थे। तभी विमान कॉलेज में क्रैश हो गया

जरूरी खबरें