Tuesday 10th of February 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अपना स्कूल, अपनी ज़मीन अभियान: चम्पावत में 20 दिनों में 117 विद्यालयों की भूमि सुरक्षित”

बाराकोट में आशा जन संवाद का आयोजन ब्लॉक प्रमुख ने आशाओं को बताया स्वास्थ्य तंत्र की रीढ़

बाराकोट:रेड क्रॉस ने बाराकोट ब्लॉक में जरूरतमंदों को बाटी राहत सामग्री

लोहाघाट:सीएमओ के नेतृत्व में लोहाघाट में मेडिकल स्टोरो मे छापेमारी डीआई ने एक क्लीनिक किया सीज।

लोहाघाट में आलू बुवाई जोरों पर उद्यान विभाग उपलब्ध करा रहा है बीज।

रिपोर्ट: साहबराम : Ganga Expressway: गंगा एक्सप्रेसवे लगभग बनकर हुआ तैयार, अब सिर्फ इतने घंटे में पूरा होगा सफर

Editor

Sat, Sep 13, 2025

Ganga Expressway: आम जनता के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। मेरठ से प्रयागराज तक बनाए जा रहे गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। इसके बन जाने से सफर अब बिल्कुल ही आसान होने वाला है। 

जानकारी के मुताबिक, हसनपुर तहसील क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हो चुका है। अब केवल फिनिशिंग का कार्य चल रहा है। वो, भी अंतिम चरण में है। Ganga Expressway

मिली जानकारी के अनुसार, अमरोहा जनपद की हसनपुर तहसील क्षेत्र में 23.60 KM लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण पूर्ण किए जाने की तारीख 12 अक्टूबर 2025 प्रस्तावित है। 

गंगा एक्सप्रेसवे के ऊपर से बरसात का पानी नीचे उतारने के लिए पाइप लाइन का कार्य भी पूर्ण किया जा चुका है। मंगरौला में हसनपुर रहरा मार्ग के ऊपर ओवरब्रिज तथा टी प्वाइंट बनकर तैयार किया जा चुका है। टी प्वाइंट के दोनों ओर चार स्थानों पर टोल बूथ बनाए जा चुके हैं। Ganga Expressway

जानकारी के मुताबिक,गंगा पर पाइंदापुर में पुल बनकर तैयार किया जा चुका है। अधिकारियों के मुताबिक बरसात की वजह से कुछ फिनिशिंग का कार्य रूका हुआ था। जिसे अगले एक माह के अंदर समाप्त कर लिया जाएगा। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक मेरठ से प्रयागराज तक 594 किमी लंबा गंगा एक्सप्रेसवे के नवंबर में चालू होने की संभावना है। Ganga Expressway

राह होगी आसान

मिली जानकारी के अनुसार, गंगा एक्सप्रेसवे चालू होने मेरठ से प्रयागराज तक की राह आसान हो जाएगी। अमरोहा के लोग जहां, मेरठ और प्रयागराज का सफर आसानी से कर सकेंगे। वहीं प्रयागराज एवं उसके आसपास के जनपदों के भक्तों को ऐतिहासिक तिगरी मेला तक पहुंचने के लिए भी गंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता बहुत आसान हो जाएगा। Ganga Expressway

जानकारी के मुताबिक,इसी तरह से मेरठ, हापुड़ तथा अमरोहा के लोगों को प्रयागराज संगम में आस्था की डुबकी लगाने की राह भी काफी आसान हो जाएगी। Ganga Expressway

मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के वादकारियों एवं अधिवक्ताओं को प्रयागराज हाईकोर्ट का सफर भी आसान हो जाएगा। Ganga Expressway

भूमि की खरीद

हसनपुर: गंगा एक्सप्रेसवे के नजदीक औद्योगिक ग्रीन गलियारा की स्थापना के लिए अभी भूमि की खरीद का कार्य पूरा नहीं हो सका है। भूमि का सर्किल रेट बढ़ाने की मांग को लेकर किसान बैनामा कराने में लेट लतीफी कर रहे हैं। Ganga Expressway

जानकारी के मुताबिक, मंगरौला, दौलतपुर कला तथा रूस्तमपुर खादर के रकबे में 2200 बीघा भूमि की खरीद किया जाना प्रस्तावित है। जिसके सापेक्ष अभी महज करीब 60 प्रतिशत भूमि की खरीद हो सकी है।

जरूरी खबरें