रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:सीएम धामी ने कालूखाड़ मेरोली में करोड़ों के विकास कार्य किए स्वीकृत: कलखुड़िया
Laxman Singh Bisht
Thu, Aug 13, 2026
सीएम धामी ने कालूखाड़ मेरोली में करोड़ों के विकास कार्य किए स्वीकृत: कलखुड़िया

गुरोली कालूखांड खंदक से मेरोली पीएम ग्राम सड़क योजना से 10 किलोमीटर स्वीकृत ।
प्रधानमंत्री आवास में 24 भवन स्वीकृत
भाजपा जिला महामंत्री चंपावत मुकेश कलखुड़िया ने जानकारी देते हुए बताया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा चंपावत के प्रसिद्ध सिद्ध नरसिंह मंदिर सौंदर्यकरण के लिए एक करोड़ ,एडी मंदिर सौंदर्यकरण के लिए 81 लाख व फुटलिग मंदिर सौंदर्यीकरण के लिए धन राशि जारी की है। कलखुड़िया ने बताया इसके अलावा मेरोली ग्राम पंचायत के आंतरिक रास्तो के लिए 1.50 करोड रूपए तथा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत गुरौली से कालूखाड़ मेरोली तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से 10 किलोमीटर रोड स्वीकृत की गई है जिनमे जल्द कार्य शुरू किया जाएगा। भाजपा जिला महामंत्री कलखुड़िया ने बताया मुख्यमंत्री जी के द्वारा गांव के विकास के लिए करोड़ों रुपए की योजनाएं स्वीकृत की गई है। इसके अलावा ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना से 24 भवन भी स्वीकृत किए गए हैं ।जिसके लिए वह समस्त ग्रामीण वासियों की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद देते है। उन्होंने कहा जल्द ही विकास कार्य धरातल पर नजर आने लगेंगे। कहा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चंपावत में ऐतिहासिक विकास कार्य किए जा रहे हैं।

















