Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:स्वतंत्रता दिवस पर चम्पावत में आयोजित होगी जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026

चंपावत:गुरुकुलम एकेडमी ने चम्पावत में बिखेरा देशभक्ति का रंग निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

चंपावत:दुष्कर्म व गर्भपात के आरोपी युवक को कोर्ट ने किया बरी।

पाटी:विकासखंड स्तरीय किसान दिवस में किसानों की समस्याओं और सुझावों पर हुआ संवाद

एसआईआर के तहत बीएलओ को फॉर्म-6, 7 एवं 8 की एंट्री व डिजिटाइजेशन 13 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:गुरुकुलम एकेडमी ने चम्पावत में बिखेरा देशभक्ति का रंग निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 13, 2026

गुरुकुलम एकेडमी ने चम्पावत में बिखेरा देशभक्ति का रंग निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

चम्पावत। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गुरुकुलम अकैडमी खूना-मानेश्वर के छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को चम्पावत मुख्यालय में भव्य तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अनुशासन का शानदार संदेश दिया। विद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह और उमंग के साथ यात्रा में शामिल हुए। जीआईसी चौक से शुरू हुई यह तिरंगा यात्रा मोटर स्टेशन तक पहुंची, जहां विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम का समापन किया।तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यालय का बैंड दल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। बैंड की देशभक्ति से ओत-प्रोत धुनों के बीच जब विद्यार्थियों का अनुशासित काफिला चम्पावत मुख्यालय की सड़कों से गुजरा तो पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। हाथों में लहराते तिरंगे, देशभक्ति के नारों और बैंड की धुनों ने लोगों में भी उत्साह भर दिया। मार्ग में स्थानीय लोगों एवं राहगीरों ने विद्यार्थियों की इस पहल की सराहना की।तिरंगा यात्रा में विद्यार्थियों ने पूरे अनुशासन, गरिमा और उत्साह के साथ सहभागिता की। विद्यालय के शिक्षक एवं स्टाफ भी पूरे मार्ग में विद्यार्थियों के साथ रहे और यात्रा को व्यवस्थित बनाए रखा। विद्यार्थियों के चेहरों पर देश के प्रति गर्व और राष्ट्रप्रेम की भावना साफ दिखाई दे रही थी।

इस आयोजन के माध्यम से बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, स्वतंत्रता दिवस के महत्व तथा देश की एकता और अखंडता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।मोटर स्टेशन चम्पावत पहुंचने के बाद सभी छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ ने एक साथ राष्ट्रगान गाया। राष्ट्रगान के दौरान पूरा वातावरण बेहद गरिमामय और भावपूर्ण हो गया। सैकड़ों बच्चों की सामूहिक आवाज में गूंजते राष्ट्रगान ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए देश की एकता और अखंडता के लिए अपनी प्रतिबद्धता भी दिखाई।विद्यालय के मैनेजर राजेश पांडे ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में देशप्रेम, अनुशासन और राष्ट्रीय जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं और उनके मन में राष्ट्र के प्रति सम्मान तथा जिम्मेदारी की भावना विकसित करना शिक्षा का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। उन्होंने तिरंगा यात्रा में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्टाफ को शुभकामनाएं दीं।विद्यालय की कॉर्डिनेटर कविता पुनेठा ने कहा कि तिरंगा हमारे देश का राष्ट्रीय ध्वज के साथ साथ भारत की स्वतंत्रता, एकता, गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने जिस उत्साह और अनुशासन के साथ तिरंगा यात्रा में सहभागिता की, वह सराहनीय है। इस तरह के आयोजन बच्चों को राष्ट्र के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं।गुरुकुलम अकैडमी खूना-मानेश्वर की यह तिरंगा यात्रा चम्पावत मुख्यालय में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देती हुई यादगार बन गई।

छतार से मोटर स्टेशन तक तिरंगे की शान, बैंड की देशभक्ति धुनों और विद्यार्थियों के उत्साह ने स्वतंत्रता दिवस के वातावरण को और भी उल्लासपूर्ण बना दिया। मोटर स्टेशन पर सामूहिक राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए भी एक ऐसा अनुभव रहा, जिसे वे लंबे समय तक याद रखेंगे। वही विद्यालय के शिक्षक शशांक पांडे ने एसपी रेखा यादव एवं चम्पावत पुलिस का विशेष आभार जताया जिन्होंने परेड के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने में अपना योगदान दिया।इस अवसर पर सभी शिक्षक शिक्षिका मौजूद रहे ।

जरूरी खबरें