Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

चमोली:पीपल कोटी टनल हादसे में सात लोगों की मौत। सीएम मौके पर

चंपावत:सीएम घोषणा से चम्पावत में विद्युत ढांचे का होगा विस्तार, अमोड़ी व भगीना भंडारी को मिलेंगे नए विद्युत उपकेंद्र

चंपावत:सीएम धामी ने कालूखाड़ मेरोली में करोड़ों के विकास कार्य किए स्वीकृत: कलखुड़िया

चमोली : टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हादसा 16 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू बचाव अभियान जारी

बाराकोट:20 अगस्त से बरदाखान बिसराडी आली सड़क के लिए ग्रामीण करेंगे डीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन।

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana: हरियाणा में जल्द स्थापित होंगी 10 नई IMT, लाखों युवाओं को मिलेगा रोजगार

Editor

Tue, Sep 16, 2025

Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाल ही में बढ़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने के लिए प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हरियाणा को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को प्रदेश में वर्ष 2025 तक पूरी तरह लागू करने का लक्ष्य रखा गया है।

10 IMT स्थापित

सीएम सैनी ने आगे कहा कि सरकार की ओर से प्रदेश में नई 10 आईएमटी स्थापित की जाएंगी।  जिन से प्रदेश के लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। सरकार द्वारा गत साढ़े दस वर्ष के दौरान बिना पर्ची-बिना खर्ची के एक लाख 80 हजार युवाओं को मेरिट के आधार पर सरकारी रोजगार दिया गया है।

कर रहे थे संबोधित

दरअसल, मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी स्थानीय सैनी शिक्षण संस्था के 75वें स्थापना वर्ष के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में  बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने शिक्षण संस्था के समर्पण भाव से शिक्षा के क्षेत्र में दिए जा रहे सराहनीय योगदान के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा शिक्षण संस्था ने समाज में शिक्षा का प्रकाश फैलाने के गौरवपूर्ण 75 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं।

जरूरी खबरें