Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

चमोली:पीपल कोटी टनल हादसे में सात लोगों की मौत। सीएम मौके पर

चंपावत:सीएम घोषणा से चम्पावत में विद्युत ढांचे का होगा विस्तार, अमोड़ी व भगीना भंडारी को मिलेंगे नए विद्युत उपकेंद्र

चंपावत:सीएम धामी ने कालूखाड़ मेरोली में करोड़ों के विकास कार्य किए स्वीकृत: कलखुड़िया

चमोली : टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हादसा 16 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू बचाव अभियान जारी

बाराकोट:20 अगस्त से बरदाखान बिसराडी आली सड़क के लिए ग्रामीण करेंगे डीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन।

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana: हरियाणा से UP के बीच बिछेगी नई रेलवे लाइन, इन लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा 

Editor

Sun, Sep 14, 2025

Haryana: हरियाणा और यूपी वालों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा और यूपी के बीच नई हाई स्पीड रेलवे लाइन बिछाई जाएगी। जल्द ही हरियाणा और यूपी एक हाई स्पीड रेल कॉरिडोर से जुड़ने जा रहे हैं। इस हाई स्पीड रेलवे कॉरिडोर की कुल लंबाई 135km होगी जिसमें हरियाणा में 48km और यूपी में 87 km ट्रैक बिछाया जाएगा।

इस रूट की सबसे अच्छी बात ये है कि दो राज्यों के बीच सफर आसान हो जाएगा। बल्कि लॉजिस्टिक्स प्रेशर और ट्रैफिक बोझ भी कम होगा। रेलवे मंत्रालय और दोनों राज्यों के साझा प्रयास से EORC प्रोजेक्ट को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में लखनऊ में हुई उच्चस्तरीय बैठक में मंजूरी दी गई है।

इस रेलमार्ग को शहरी आबादी से बाहर बनाया जाएगा। पहे इसे गाजियाबाद शहर के भीतल लाने की योजना थी, फिर इसे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के बाहर बनाने का फैसला लिया गया है।

यह रूट पलवल से सोनीपत तक जाएगा और रास्ते में गाजियाबाद बागपत गौतमबुद्धनगर फरीदाबाद और सोनीपत जैसे कई जिले कवर होंगे। इस पूरे कॉरिडोर पर 15 रेलवे स्टेशन प्रस्तावित हैं जिनमें यूपी और हरियाणा के 6-6 स्टेशन शामिल होंगे।

जिनमें हरियाणा के स्टेशन मल्हा मजारा, जाथेरी, भैएरा, बाकीपुर, छायंसा, जवान, फतेहपुर बिलौच इन स्टेशनों के जरिए गाजियाबादा नोएडा बागपत सोनीपत और फरीदाबाद जैसे क्षेत्रों को सीधी और तेज रेल कनेक्टिविटी मिलेगी।

जरूरी खबरें