Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

पाटी चुनाव मे अधिकृत प्रत्याशी तक नहीं उतार सकी कांग्रेस, हार का था पूर्वाभास: भाजपा

पाटी नगर पंचायत चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल की 164 मतों से जीत।

चंपावत में छतार के पास अधूरे पड़े कलमठ में कैंटर दुर्घटनाग्रस्त चालक चोटिल।

पाटी नगर पंचायत के तीन वार्डों के परिणाम घोषित। शांति ,संगीता व नवल ने मारी बाजी।

मसूरी में भीषण सड़क हादसा खाई में गिरी कार चार लोगों की मौके पर मौत

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana: हरियाणा का ये शख्स है सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी का मालिक, देखें सभी राज्यों के अमीरों की सूची

Editor

Wed, Sep 17, 2025

Haryana Richest Mens: हरियाणा समेत देशभर के अमीरों की लिस्ट में आज हम जानेंगे की कौन है जो सबसे ज्यादा अमीर है और किसके पास देश में सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी है, आइए जानते है मिली जानकारी के अनुसार सभी अमीरों की लिस्ट में कौन किस नंबर पर है। 

देश के सबसे अमीर शख्स रिलायंस इंडस्ट्रीज के सीएमडी मुकेश अंबानी हैं। लेकिन क्या आप अपने राज्य के सबसे अमीर व्यक्ति का नाम जानते हैं? अगर नहीं, तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है।

राजिंदर गुप्ता पंजाब के सबसे अमीर आदमी हैं। वह ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन हैं। उनकी नेटवर्थ करीब 1491 करोड़ रुपये है। वह कागज, कपड़ा और केमिकल इंडस्ट्री के बड़े कारोबारी के तौर पर जाने जाते हैं। 

संजय अग्रवाल राजस्थान के सबसे अमीर आदमी हैं। उनकी नेटवर्थ 9113 करोड़ रुपये से अधिक है। वे एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के सीईओ हैं। बैंक की देशभर में 1000 से अधिक ब्रांच हैं। 

गौतम अडानी गुजरात के सबसे अमीर और भारत के दूसरे सबसे अमीर शख्स हैं। वह अडानी ग्रुप के मालिक हैं। अडानी ग्रुप के पोर्टफोलियो में कंस्ट्रक्शन, एडिबल आइटम्स, एयरपोर्ट्स, पोर्ट्स व गैस आदि शामिल हैं। उनकी नेटवर्थ 8।61 लाख करोड़ रुपये से अधिक है।

अर्जुन मेंडा कर्नाटक के सबसे अमीर शख्स हैं। उनकी कंपनी आरएमजी कॉर्प रियल एस्टेट के क्षेत्र में बड़ा नाम है। मेंडा की नेटवर्थ 37000 करोड़ से अधिक है। 

MA यूसुफ अली भारतीय रिटेल टाइकून हैं। वह केरल में त्रिशूर के निवासी हैं। वह लूलु मॉल के अध्यक्ष और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। उनकी नेटवर्थ 63794 करोड़ रुपये से अधिक है। 

राधा वेम्बु तमिलनाडु की सबसे अमीर शख्स और इस लिस्ट में इकलौती महिला हैं। उनकी नेटवर्थ 27340 करोड़ रुपये है। वह जोहो की को-फाउंडर है।

डीवी लैब के मालिक मुरली डीवी आंध्र प्रदेश के सबसे अमीर शख्स हैं। उनकी नेटवर्थ 48881 करोड़ रुपये से अधिक है।

बेनु गोपाल बांगुर श्री सीमेंट के अध्यक्ष हैं। वह प। बंगाल के सबसे अमीर शख्स हैं। उनकी नेटवर्थ 58823 करोड़ रुपये से अधिक है। (Forbes)

विनोद कुमार अग्रवाल मध्य प्रदेश के सबसे अमीर आदमी हैं। उनकी नेटवर्थ 6000 करोड़ रुपये से अधिक है। विनोद अग्रवाल एक कोयला कारोबारी हैं। 

मुरलीधर ज्ञान चंदानी उत्तर प्रदेश के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी नेटवर्थ 12000 करोड़ रुपये से अधिक है। वह घड़ी डिटर्जेंट बनाने वाली कंपनी रोहित सर्फेक्टेंट्स के मालिक हैं। 

बहादुर अली छत्तीसगढ़ के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी नेटवर्थ सार्वजनिक रूप से उपलब्ध तो नहीं है लेकिन कुछ 5000 करोड़ रुपये से अधिक बताई जाती है। वह आईबी ग्रुप संस्थापक और एमडी हैं।

शिव नादर दिल्ली के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी नेटवर्थ 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। वह टेक फर्म एचसीएल के सह-संस्थापक हैं।

निर्मला कुमार मिंडा हरियाणा के सबसे अमीर शख्स हैं। उनकी नेटवर्थ 22366 करोड़ रुपये से अधिक है। वह UNO minda के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।

जरूरी खबरें