Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पूर्व प्रधान ने मुख्यमंत्री से की शिवज्यू मंदिर के अधूरे निर्माण को पूरा करने व सौंदर्य करण की मांग

चंपावत:28 मार्च को ‘अर्थ ऑवर’, रात 8:30 से 9:30 बजे तक गैर-जरूरी लाइटें बंद करने की अपील

चंपावत:28 मार्च को जिले के सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी राजस्व लोक अदालत

चंपावत:ऑनलाइन बुकिंग के बाद ही मिलेगा गैस सिलेंडर, मैसेज नहीं आने पर संपर्क करें: +91 96396 34377

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : महिला इंजीनियर की बेरोजगार पति ने हथौड़ा मारकर की हत्या पहुंचा थाने।

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 5, 2025

पत्नी पर शक के चलते घटना को दिया अंजाम। नोएडा सेक्टर-15 निवासी सिविल इंजीनियर महिला के सिर पर हथौड़ा मारकर पति ने हत्या कर दी। शुक्रवार दोपहर वारदात को अंजाम देने के बाद पति थाने पहुंचा। जहां उसने पुलिस को बताया मुझे गिरफ्तार कर लो, मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आरोपी पति चंपारण (बिहार) निवासी नुरुल्लाह हैदर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हत्या अवैध संबंधों के शक में की गई है। मामले की जांच जारी है। आरोपी पति अपनी पत्नी पर हमेशा शक करता था।डीसीपी रामबदन सिंह ने बताया वर्ष 2004 में एमसीए पास नुरुल्लाह हैदर की शादी जामिया नगर दिल्ली निवासी आसमां खान (42) से हुई थी। शादी के बाद नुरुल्लाह लंबे समय से बेरोजगार था जबकि आसमां सेक्टर-62 की निजी कंपनी में सिविल इंजीनियर के पद पर तैनात थीं। दोनों का सेक्टर-15 के सी ब्लॉक में अपना मकान है। जिसमें वह बेटी और बेटे संग रहते थे। पुलिस अधिकारी के मुताबिक नुरुल्लाह पत्नी पर हमेशा शक करता था। इसी बात को लेकर बृहस्पतिवार शाम और शुक्रवार सुबह दोनों के बीच झगड़ा हुआ।शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे के आसपास नुरुल्लाह ने कमरे में हथौड़े से पत्नी के सर पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद वह घर से निकलकर कोतवाली सेक्टर-20 थाने पहुंच गया। नोएडा के डीसीपी रामबदन सिंह के मुताबिक अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या पति ने की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।नुरुल्लाह ने बृहस्पतिवार को रातभर आसमां से झगड़ा किया तो शुक्रवार सुबह पांच बजे फोन कर आसमां के घर के रिश्तेदार व मां नोएडा पहुंचे थे। इसके बाद दोपहर के वक्त बेटे ने रिश्तेदारों से कहा कि मां को अपने साथ कुछ दिन के लिए लेते जाइए लेकिन आसमां ने जाने से मना कर दी। तब आसमां की मां यहीं रूक गई। दोपहर बाद सभी अपने कमरे में थे। तभी नुरुल्लाह ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई।

जरूरी खबरें